फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Honey Singh Arrives in Jaipur on 'Yo Yo' Private Jet, Set for a Live Performance at JECC

Jaipur News: 'Yo Yo' लिखे प्राइवेट जेट से जयपुर पहुंचे हनी सिंह, जेईसीसी में देंगे धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस

Fri, 28 Mar 2025 04:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 04:27 PM IST
सार

जेईसीसी में मिलिनेयर इंडिया टूर के तहत परफॉर्मेंस देने के लिए मशहूर रैपर और सिंगर यो-यो हनी सिंह शुक्रवार सुबह अपने 'यो यो' लिखे प्राइवेट जेट से जयपुर पहुंचे। इस धमाकेदार कॉन्सर्ट में हनी सिंह अपने सुपरहिट गाने लाइव सुनाएंगे। 

विज्ञापन
Jaipur News: Honey Singh Arrives in Jaipur on 'Yo Yo' Private Jet, Set for a Live Performance at JECC
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर यो-यो हनी सिंह शुक्रवार सुबह अपने 'यो यो' लिखे प्राइवेट जेट से जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच हनी सिंह को एयरपोर्ट से होटल ले जाया गया। हनी सिंह यहां अपने चर्चित 'मिलिनेयर इंडिया टूर' के तहत 29 मार्च को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: नाड़ाखाड़ा में चाकूबाजी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल लेवल के इस कॉन्सर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान तीन सिक्योरिटी एजेंसियों से 300 बाउंसर और जयपुर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। साथ ही जेईसीसी के आसपास ट्रैफिक में भी बदलाव किया जाएगा, जिसके लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस जल्द ही रूट मैप जारी करेगी।


इस धमाकेदार कॉन्सर्ट में हनी सिंह अपने फैंस को 'ब्राउन रंग', 'डोप शोप', 'लुंगी डांस' और 'लव डोज' जैसे सुपरहिट गाने लाइव सुनाएंगे। शो में शानदार स्टेज, विजुअल इफेक्ट्स, दमदार म्यूजिक बैंड, बेहतरीन साउंड और लाइटिंग का अनुभव दर्शकों को मिलेगा। मुख्य शो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा लेकिन इससे पहले एक प्री-परफॉर्मेंस भी रखी गई है।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर-कनकपुरा रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

सूत्रों के अनुसार हनी सिंह 29 मार्च को परफॉर्मेंस से पहले रिहर्सल भी करेंगे। वे 31 मार्च को अपने प्राइवेट जेट से जयपुर से रवाना होंगे। बता दें कि एक दशक बाद हनी सिंह जयपुर में सार्वजनिक लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं। इससे पहले वे यहां कई शादियों में परफॉर्म कर चुके हैं।

इस शो का टिकट प्राइज 2,499 रुपए से 2 लाख रुपए तक रखा गया है, जिनमें से अधिकतर बिक चुके हैं। खास बात यह है कि कॉन्सर्ट में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को एंट्री नहीं मिलेगी। जेईसीसी पहले भी आईफा अवॉर्ड्स, दिलजीत दोसांझ और करण औजला जैसे बड़े इवेंट्स की मेजबानी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed