{"_id":"6aa035c1c991c882b00f7c9c","slug":"dubai-jaipur-flight-passenger-emergency-exit-door-attempt-air-india-express-ix-196-jaipur-airport-police-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दुबई-जयपुर फ्लाइट में यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की, उतरते ही पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दुबई-जयपुर फ्लाइट में यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की, उतरते ही पुलिस के हवाले
Tue, 08 Sep 2026 09:51 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:51 PM IST
सार
Rajasthan News: दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-196 में एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश की। क्रू मेंबर ने समय रहते उसे रोक लिया। जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-196 में मंगलवार को एक यात्री ने बीच हवा में जमकर हंगामा किया और विमान का इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने का प्रयास किया। यात्री की इस हरकत से विमान में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। विमान में तैनात क्रू मेंबर की सतर्कता के कारण यात्री इमरजेंसी गेट खोलने में सफल नहीं हो सका। जयपुर पहुंचने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के हवाले कर दिया।
अचानक इमरजेंसी गेट के पास पहुंचा यात्री, खोलने की कोशिश
उड़ान के दौरान बाबूलाल नाम का यात्री अचानक हंगामा करने लगा। इसके बाद वह विमान के इमरजेंसी एग्जिट डोर के पास पहुंचा और उसे खोलने की कोशिश की। यात्री की इस हरकत से विमान में मौजूद अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थिति को भांपते हुए क्रू मेंबर ने तत्काल यात्री को रोक लिया और उसे इमरजेंसी गेट से दूर किया।
क्रू की सतर्कता से टली बड़ी घटना
क्रू मेंबर ने यात्री को समझाने का प्रयास किया और कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। क्रू की तत्परता के कारण यात्री इमरजेंसी गेट खोलने में सफल नहीं हो सका। स्थिति सामान्य होने के बाद विमान की उड़ान जारी रही और उसे सुरक्षित तरीके से जयपुर एयरपोर्ट लाया गया।
विज्ञापन
रात 3:12 बजे दुबई से रवाना हुई थी फ्लाइट
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-196 मंगलवार रात 3:12 बजे दुबई से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। विमान सुबह 8:02 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित पहुंचा। लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने संबंधित यात्री को अपने संरक्षण में ले लिया।
एयरपोर्ट पर यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले किया
विमान के जयपुर पहुंचने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने प्राथमिक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद यात्री को सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के हवाले कर दिया गया। विमान में हुई इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को भी अलर्ट मोड पर रखा गया।
यह भी पढ़ें: अमायरा मौत केस में फिर गरमाया माहौल, CJP ने ढीली धाराओं और जमानत पर उठाए सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग
पूछताछ में सामने आएगा हरकत का कारण
सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस टीम हिरासत में लिए गए यात्री से लगातार पूछताछ कर रही हैं। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि यात्री ने उड़ते विमान में इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश क्यों की और हंगामा करने के पीछे उसकी मंशा क्या थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।