Jaipur: 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' सांसद राठौर के वीडियो पर पीएम ने किया ट्वीट, लिखा- मैं अभी से उत्साहित हूं
'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान के चलते जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर का वीडियो वायरल हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने भी वीडियो को ट्वीट किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को नमो एप के जरिए सभी बूथ के अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करने वाले हैं। इसकी की तैयारी में सभी सांसद और भाजपा पदाधिकारी लगे हुए हैं, परंतु जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर का सादगी से भरा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को इस कदर पसंद आया कि वीडियो वायरल हो गया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी भी इस वीडियो से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने भी जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह के वीडियो को ट्वीट कर दिया।
इस वीडियो में सांसद राज्यवर्धन सिंह राजस्थानी वेशभूषा में सिर पर राजस्थानी साफा पहने हुए ग्रामीण लोगों के साथ बेठे हैं और अपील कर रहे नमो एप से जुड़ने की। सांसद राज्यवर्धन राठौर इस वीडियो में प्रधानमंत्री के साथ संवाद का तरीका भी समझाते हुए नजर आ रहे हैं। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ में बैठे सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। प्रधानमंत्री के ट्वीट करने से राजस्थान में सियासी चर्चाओं के दौर भी शुरू हो चुके हैं। प्रधानमंत्री के ट्वीट से राजस्थान में सियासी रंग भी बदल सकता है।
‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का यह अभियान लोकतंत्र को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास है। अपने कर्मठ बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को लेकर मैं अभी से उत्सुक हूं। https://t.co/zDL5pwLPco
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2023
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि "मेरा बूथ, सबसे मजबूत... का यह अभियान लोकतंत्र को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास है। अपने कर्मठ बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को लेकर मैं अभी से उत्सुक हूं।" 27 जून के कार्यक्रम के लिए बूथ कार्यकर्ताओं और अध्यक्ष दोनों हो उत्साहित हैं। अब प्रधानमंत्री का ट्वीट सबकी उत्सुकता को और भी बढ़ा देगा।