फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: Relief from rain expected in the state for next one week

Rajasthan Weather Today: प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश से राहत का अनुमान, 27 से फिर शुरू होगा नया दौर

Sun, 20 Jul 2025 08:20 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sun, 20 Jul 2025 08:20 AM IST
सार

 राजस्थान में बीते 3 दिन भारी बारिश का दौर चला। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। बारिश का अगला दौर 27 जुलाई से शुरू होगा।
 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Relief from rain expected in the state for next one week
राजस्थान में जमकर बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बीते तीन दिन से हुई बारिश आफत बन गई। शनिवार को जोधपुर के बालेसर में सबसे ज्यादा 175 एमएम बारिश हुई। वर्षा जनित हादसों में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर सात लोगों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक इस सीजन में बारिश से हुए हादसों में 30 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। राजस्थान में आज ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


शनिवार को राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी। जोधपुर के शेरगढ़ क्षेत्र में लगभग 40 साल पुराना बांध बारिश के चलते टूट गया। तेज बहाव के कारण बांध का पानी करीब 10 किलोमीटर तक खेतों और ढाणियों में फैल गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ढाणियों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इसी दिन बालेसर नगर पालिका क्षेत्र के अमृतनगर में भी 20 साल पुराना बांध टूट गया, जिससे स्थानीय इलाकों में जलभराव और नुकसान की खबरें आईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जोगाराम पटेल का बड़ा बयान, बोले- जाति के आधार पर प्रदेश की मांग अनुचित, विकास पर हो चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसलमेर, पाली, बूंदी, टोंक समेत कई जिलों में भी तेज बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पोकरण और नाचना में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई, वहीं पाली जिले में भी पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में राजस्थान में औसत से 108 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में बारिश से लगातार हो रही जनहानि और बांधों के टूटने की घटनाएं चिंताजनक हैं। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, लेकिन मौसम की मार से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश से जुड़ी घटनाओं में कई जानें भी गईं

  • अजमेर के किशनगढ़ में तालाब में डूबने से चार लड़कियों में से तीन की मौत हो गई।
  • तिलोनिया (किशनगढ़) की एक नाड़ी में एक लड़के की डूबने से मौत हुई।
  • सवाई माधोपुर के कागजी मोहल्ले में नाले में गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह सुबह घर के पास खेल रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
  • टोंक में शुक्रवार रात बहे बाइक सवार युवक का शव 15 घंटे बाद बरामद हुआ।
  • बूंदी जिले के नैनवां क्षेत्र के दुगारी गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति बह गया, जिसकी तलाश अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed