दिवाली के मौके पर राजस्थान की राजधानी जयपुर रोशनी के रंगों में सराबोर नजर आ रही है। ऐतिहासिक परकोटे से लेकर आधुनिक बाजारों और प्रमुख सड़कों तक हर तरफ सजावट की चमक बिखरी हुई है। कहीं गुलाबी रोशनी पिंक सिटी की खूबसूरती को निखार रही है तो कहीं धार्मिक झांकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। छोटी चौपड़ पर राम मंदिर की भव्य आकृति और रामसेतु की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, एमआई रोड, जौहरी बाजार, बापू बाजार और त्रिपोलिया बाजार में भी दिवाली की रौनक देखते ही बन रही है। इस बार शहर की सजावट में पारंपरिक विरासत और आधुनिक लाइटिंग का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। शाम ढलते ही बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। लोग खरीदारी के साथ जगमगाते बाजारों और ऐतिहासिक इमारतों के बीच तस्वीरें लेकर दिवाली के इन खास पलों को यादगार बना रहे हैं।
राजस्थान: रोशनी के रंगों में निखरा जयपुर, दिवाली पर गुलाबी नगरी का बदला अंदाज; देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 08 Nov 2026 07:04 PM IST
सार
दिवाली पर जयपुर के ऐतिहासिक परकोटे, प्रमुख बाजारों और ऐतिहासिक इमारतों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। छोटी चौपड़ पर राम मंदिर और रामसेतु की झांकी, एमआई रोड की गुलाबी लाइटिंग और अल्बर्ट हॉल की सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
एमआई रोड: गुलाबी रोशनी में चमकी पिंक सिटी
छोटी चौपड़: राम मंदिर और रामसेतु की झांकी बनी आकर्षण
विज्ञापन
विज्ञापन