फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   New police offices, police stations and outposts will open in Rajasthan state

Jaipur: प्रदेश में खुलेंगे नए पुलिस कार्यालय, थाने और चौकियां, 1369 नवीन पदों का होगा सृजन, सीएम ने दी मंजूरी

Sun, 09 Apr 2023 07:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Apr 2023 07:37 AM IST
सार

कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने और आमजन तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार अहम निर्णय ले रही है। इसके लिए प्रदेश में नए पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियां खोलने जा रही है।

विज्ञापन
New police offices, police stations and outposts will open in Rajasthan state
राजस्थान पुलिस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेश में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने और आमजन तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए गहलोत सरकार प्रदेश में नए पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों को खोलने की मंजूरी दी है। उन्होंने कार्यालयों के लिए 1369 पदों के सृजन और आवश्यक संसाधनों के लिए लगभग 201 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी है।

विज्ञापन


गहलोत के निर्णय से वैर (भरतपुर), परबतसर (नागौर), खैरवाड़ा (उदयपुर), एडीएफ (धौलपुर) एवं लालसोट (दौसा) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इन कार्यालयों हेतु प्रति कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 3-3 पद कुल 30 पद सृजित होंगे।
विज्ञापन


इसी प्रकार अरनोद (प्रतापगढ़), तालेड़ा (बूंदी), पहाड़ी (भरतपुर), गंगाशहर (बीकानेर), रामसर (बाड़मेर), बौंली (सवाईमाधोपुर), खण्डेला (सीकर), अजीतगढ़ (सीकर), सिवाना (बाडमेर) एवं आहोर (जालौर) में उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इनके लिए उप पुलिस अधीक्षक, हेड कांस्टेबल एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 4-4 पद कुल 63 पद सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए शहरी और ग्रामीण पुलिस थाने
वैशाली नगर (अलवर), मुक्ता प्रसाद नगर (बीकानेर), श्रीनाथ जी (राजसमंद), गोकुलपुरा (सीकर) एवं सदर पुलिस थाना बयाना (भरतपुर) में नवीन शहरी पुलिस थाने खुलेंगे। इनमें निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 5, सहायक उप निरीक्षक के 6, हैड कांस्टेबल के 8, कांस्टेबल के 38 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 300 पद सृजित होंगे। इसी प्रकार बासदयाल (अलवर), हदां (बीकानेर), राहुवास (दौसा), तनोट (जैसलमेर) एवं गोठड़ा (झुंझुनूं) में नवीन ग्रामीण थाने खुलेंगे। इनमें थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 225 पद है।

खुलेंगे 3 महिला पुलिस थाने
महिला पुलिस थाना, डीडवाना (नागौर), महिला पुलिस थाना, नावां (नागौर) एवं महिला पुलिस थाना, कोटपूतली (जयपुर) के लिए प्रति थाना उपनिरीक्षक का 1, सहायक उप निरीक्षक के 4, हेड कांस्टेबल के 3 एवं कांस्टेबल मय ड्राइवर के 22 पद कुल 90 पद सृजित होंगे।

क्रमोन्नत पुलिस थानों में पदों का सृजन
प्रदेश की 10 पुलिस चौकी पुलिस थानों में क्रमोन्नत की गई है। इनमें अंगाई (धौलपुर), मोर (टोंक), सुलताना (झुंझुनूं), बबाई (झुंझुनूं), जनूथर (भरतपुर), निम्बी जोधा (नागौर), बडू (नागौर), डाबला (सीकर), कैलाशनगर (सिरोही) एवं जाजोद (सीकर) पुलिस चौकी क्रमोन्नत हुई है। अब इन पुलिस थानों में में प्रति थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हेड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद सृजित किए जाएंगे। इन 10 क्रमोन्नत थानों में कुल 395 पद सृजित होंगे।


38 नवीन पुलिस चौकियां भी
प्रदेश के विभिन्न जिलों में 38 नवीन पुलिस चौकियां भी खोली जाएंगी। प्रति चौकी उप निरीक्षक का 1 एवं कांस्टेबल के 6 पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार इन नवीन पुलिस चौकियों में कुल 266 पद सृजित होंगे। इन पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों के सृजन से प्रदेश में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed