{"_id":"65600f68bfcf877d12073925","slug":"mention-of-cm-gehlot-s-osd-lokesh-sharma-in-rajasthan-lal-diary-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लाल डायरी ने फिर उगले राज; OSD लोकेश शर्मा ने CM के लिए कही ये बात, सोनिया गांधी के भाई का भी जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लाल डायरी ने फिर उगले राज; OSD लोकेश शर्मा ने CM के लिए कही ये बात, सोनिया गांधी के भाई का भी जिक्र
Fri, 24 Nov 2023 08:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Nov 2023 08:20 AM IST
सार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमते ही गहलोत के वफादार और अब दागी हो चुके राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने फिर से लाल डायरी के पन्ने खोल दिए। इस बार लाल डायरी में जयपुर आए सोनिया गांधी के भाई का भी जिक्र है।
विज्ञापन
लाल डायरी विवाद
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस लाल डायरी से पीछा छुड़ाते-छुड़ाते कांग्रेस का पूरा कैंपेन खत्म हो गया उस लाल डायरे के पन्ने एक बार फिर से सुर्खियां बन चुके हैं। राजस्थान विधानसभा में चुनाव प्रचार खत्म होने के दिन राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर से लाल डायरी के पन्नों को सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने दावा किया है कि लाल डायरी में जयपुर आए सोनिया गांधी के भाई का भी जिक्र है।
विज्ञापन
राजेंद्र गुढ़ा ने खुलासा करते हुए बताया, 'लाल डायरी में लिखा है कि होटल शिव विलास के मालिक के बेटे के विवाह समारोह में सोनिया गांधी के भाई पहुंचे थे। इसी भाई की मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात फिक्स कराने के लिए सीएम के ओएसडी शशिकांत शर्मा से कहा गया था। आखिर ये भाई कौन था?' गुढ़ा ने आगे बताया कि वो सोनिया गांधी का भाई नहीं, कोई दलाल था।
विज्ञापन
'ओएसडी लोकेश शर्मा बोले- सीएम गहलोत का दोहरा चरित्र'
लाल डायरी में लिखा है, 'सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा आए, बोले कि 21 जनवरी से आज तक सीएम साहब से मिलने का समय नहीं मिल रहा है। शशिकांत शर्मा ने शायद ऐसा करवा दिया है। मुझे इग्नोर किया जा रहा है। इसलिए मैं बहुत प्रताड़ित महसूस कर रहा हूं। जब ये सीएम नहीं थे तब हम लोगों ने कितनी वफादारी से काम किया है। सत्ता में आकर ये अधिकारियों से घिर गए। देखना कितना बुरा हाल होगा। अब सत्ता वापसी संभव नहीं है। अशोक गहलोत जी का दोहरा चरित्र है।' राजेंद्र गुढ़ा के मुताबिक, यह लाल डायरी धर्मेंद्र राठौड़ ने लिखी है।
विज्ञापन
हालांकि सीएम अशोक गहलोत लगातार कह रहे हैं कि लाल डायरी काल्पनिक है और यदि इसमें दम है तो ईडी, इनकम टैक्स की कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।