{"_id":"6920aa415326b5636e08d2a9","slug":"major-bureaucratic-shake-up-in-rajasthan-48-ias-officers-transferred-akhil-arora-becomes-cm-s-new-acs-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan IAS Transfer: 48 IAS अफसरों के तबादले, शिखर हटे, अखिल अरोड़ा बने CM एसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan IAS Transfer: 48 IAS अफसरों के तबादले, शिखर हटे, अखिल अरोड़ा बने CM एसीएस
Sat, 22 Nov 2025 10:12 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:12 AM IST
सार
Rajasthan IAS Transfer List : राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 48 IAS अधिकारियों के तबादले किए। शिखर अग्रवाल को CMO से हटाकर उद्योग विभाग भेजा गया, जबकि अखिल अरोड़ा नए एसीएस बने। कई वरिष्ठ अफसरों को नए विभागों की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
IAS अखिल अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में नए मुख्य सचिव की एंट्री के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में बदलाव शुरू हो गए। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात 48 IAS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया। सबसे बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में देखा गया, जहां सीएम के एसीएस शिखर अग्रवाल को हटाकर उद्योग विभाग भेज दिया गया। उनकी जगह जलदाय विभाग के एसीएस अखिल अरोड़ा को मुख्यमंत्री का नया एसीएस बनाया गया है। नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के पदभार संभालने के बाद CMO में किया गया यह फेरबदल राजनीतिक और प्रशासनिक तौर पर बड़ा संकेत माना जा रहा है। रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए अब परिवहन आयुक्त का चार्ज भी सौंपा गया है।
प्रवीण गुप्ता को चार अहम विभाग मिले
पीडब्ल्यूडी एसीएस प्रवीण गुप्ता का दायरा बढ़ाते हुए सरकार ने उन्हें पर्यटन, कला-संस्कृति, RTDC अध्यक्ष और आमेर विकास प्राधिकरण का CEO भी बनाया। यह इस फेरबदल का सबसे बड़ा प्रोमोशन माना जा रहा है।
शिखर अग्रवाल की सीएमओ से छुट्टी, उद्योग दिया
उद्योग विभाग, BIP के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता को हटाकर Pollution Control Board का अध्यक्ष बनाया गया। उनकी जगह शिखर अग्रवाल को उद्योग विभाग की कमान दी गई है।
विज्ञापन
राजेश यादव सचिवालय से बाहर
पर्यटन और कला-संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव राजेश यादव को हटाकर HCM रिपा का DG लगाया गया है। इसे सचिवालय से बाहर भेजने की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
वित्त व स्वास्थ्य में भी बड़ा फेरबदल
नवीन जैन को वित्त व्यय से हटाकर GAD व कैबिनेट सचिवालय भेजा गया।स्वास्थ्य सचिव गायत्री राठौड़ को प्रमोशन देते हुए मेडिकल एजुकेशन की जिम्मेदारी भी दी गई। वहीं टीना सोनी को वित्त व्यय सचिव तथा राजन विशाल को बजट में सचिव पद पर लगाया गया है।
यह भी पढें- Rajasthan News: मासूम अमायरा की मौत पर CBSE का एक्शन, शो कॉज नोटिस जारी; गिनाईं ये कमियां
तीन बड़े विभागों की जिम्मेदारी मनजू राजपाल को
मंजू राजपाल को सहकारिता विभाग व रजिस्ट्रार के साथ कृषि-उद्यानिकी विभाग और बीज निगम अध्यक्ष का बड़ा पोर्टफोलियो सौंपा गया।
महिला बाल विकास, DLB और आईटी विभाग में भी बदलाव
भवानी सिंह देथा को खाद्य विभाग से हटाकर महिला एवं बाल विकास में लगाया गया।रवि जैन को स्वायत्त शासन विभाग में रखते हुए अब DLB कमिश्नर और JCTCL अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। डॉ. रवि सुरपुर को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाकर IT विभाग का सचिव बनाया गया।
राजस्व विभाग की कमान जोगाराम को
GAD सचिव जोगाराम को राजस्व व पंचायतीराज विभाग का सचिव तथा आयुक्त नियुक्त किया गया है। अम्बरीश कुमार का तबादला मेडिकल एजुकेशन से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में कर दिया गया है।