फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lane Driving System to Be Implemented in Jaipur Commissionerate; ITMS Cameras to Monitor Traffic Violations on

Jaipur News: जयपुर में दौलतपुरा से बगरू तक लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू करने की तैयारी, कैमरों से होगी निगरानी

Sat, 08 Nov 2025 08:54 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 08 Nov 2025 08:54 AM IST
सार

जयपुर कमिश्नरेट में NH-48 पर लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू किया जाएगा। भारी वाहन तीसरी लेन में चलेंगे और आईटीएमएस कैमरे ट्रैफिक उल्लंघन की निगरानी करेंगे। नियम तोड़ने पर मोबाइल पर चालान भेजा जाएगा। इस सिस्टम से सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Lane Driving System to Be Implemented in Jaipur Commissionerate; ITMS Cameras to Monitor Traffic Violations on
लेन ड्राइविंग - फाइल फोटो

विस्तार

 जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में अब लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे (NH-48) पर ट्रैफिक अनुशासन में सुधार लाना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है। यह सिस्टम दौलतपुरा से बगरू तक लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

स्पेशल कमिश्नर पुलिस (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश ने बताया कि चंदवाजी से शाहजहांपुर तक यह सिस्टम 6 सितंबर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया था। अच्छे नतीजे मिलने पर अब इसे जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में विस्तार दिया जा रहा है। शनिवार को डीसीपी वेस्ट ऑफिस में बैठक बुलाई गई है, जिसमें डीसीपी वेस्ट, ट्रैफिक अधिकारी, एडीसीपी, एसीपी, टीआई और एसएचओ शामिल होंगे।

विज्ञापन

 लेन ड्राइविंग सिस्टम के तहत नियम

  • भारी वाहन (बस, ट्रक, ट्रोला आदि) केवल तीसरी लेन में चलेंगे।

  • ओवरटेक के लिए वे दूसरी लेन में जा सकेंगे, लेकिन बाद में तीसरी लेन में लौटना अनिवार्य होगा।

  • पहली लेन केवल एम्बुलेंस, पुलिस वाहन और हल्के वाहनों के लिए रहेगी।

  • नियम तोड़ने वालों के चालान VOC मोबाइल ऐप और आईटीएमएस कैमरों के माध्यम से स्वतः जारी होंगे।

 कैमरा आधारित निगरानी

इस सिस्टम में मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कैमरे नजर रखेंगे और उनका चालान मोबाइल पर स्वतः भेजा जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों के बीच विवाद और अचानक वाहन रोकने से होने वाले हादसे कम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan News: राजस्थान में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले 8% बढ़े, ओवरस्पीडिंग को लेकर अब FIR

 जागरूकता अभियान

शुरुआती पांच दिनों तक संबंधित एसीपी और थाना प्रभारी मौके पर रहकर वाहन चालकों, मालिकों और ट्रांसपोर्टर्स को जागरूक करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए भी अपील की जाएगी कि सभी चालक अपने वाहनों को निर्धारित लेन में चलाएं।गौरतलब है कि चंदवाजी से शाहजहांपुर तक पहले चरण में लागू इस सिस्टम से अब तक हजारों चालकों पर 10 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed