फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Karwa Chauth 2025 Rajasthan Moonrise Time Today Jaipur Kota Udaipur City Wise Aaj Chand Kitne Baje Nikalega

Karwa Chauth 2025 : राजस्थान में चांद के दीदार का इंतजार, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Fri, 10 Oct 2025 06:03 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Oct 2025 06:03 PM IST
सार

Karwa Chauth Chand Time Rajasthan : वैदिक पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर रात 10:54 से शुरू होकर 10 अक्तूबर शाम 7:38 बजे तक रहेगी, जबकि पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 से 7:07 तक रहेगा।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Rajasthan Moonrise Time Today Jaipur Kota Udaipur City Wise Aaj Chand Kitne Baje Nikalega
करवा चौथ 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time : करवा चौथ का पर्व 10 अक्तूबर को बड़े हर्ष के साथ मनाया जाएगा। हिंदी धर्म की मान्यता के अनुसार, करवा चौथ के व्रत के माध्यम से सुहागिन महिलाएं पति के मंगलकारी जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। विधि-विधान से पूजा-पाठ की जाती है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए वे श्रद्धा और भक्ति के साथ यह व्रत निभाती हैं।

विज्ञापन

शाम होते ही महिलाएं सोलह श्रृंगार से सजी-धजी करवा माता की पूजा के लिए एकत्रित होती हैं। पूजा स्थल पर सभी महिलाएं मिलकर करवा चौथ की कथा सुनती हैं और एक-दूसरे को आशीर्वाद देती हैं। जब रात को चंद्रमा का उदय होता है, तब महिलाएं छलनी से चांद के दर्शन कर चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित करती हैं। इसके बाद अपने पति के हाथों से पानी ग्रहण कर व्रत का समापन करती हैं। यह परंपरा पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।

विज्ञापन

जानें चंद्रोदय का समय कब है?
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय कब है? तो आपको बता दें, वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्तूबर को 8 बजकर 13 मिनट पर चंद्रोदय का समय है। जानकारों के अनुसार, अन्य शहरों में इस समय में थोड़ा बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ व्रत की शुभ तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पर्व का वे पूरे साल बेसब्री से इंतजार करती हैं। पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे समाप्त होगी।

करवा चौथ 2025 पूजा शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
पूजा के लिए कुल अवधि 01 घंटा 14 मिनट तक रहेगी।

ये भी पढ़ेंKarwa Chauth 2025: करवा चौथ पर मध्य प्रदेश के शहरों में कब दिखेगा चांद, इस साल चंद्रमा भी होगा आपके ज्यादा पास

राजस्थान के शहरों में जानें कब दिखेगा चांद
जयपुर- रात 8 बजकर 19 मिनट पर
सालासर धाम- रात 8:28 बजे और 45 सेकंड
उदयपुर- रात 8:40 बजे और 36 सेकंड
सीकर- रात 8:26 बजे और 1 सेकंड
जोधपुर- रात 8 बजकर 38 मिनट
अलवर- रात 8 बजकर 19 मिनट
जैसलमेर- रात 8 बजकर 25 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed