फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Young man brutally attacks patients and attendants in hospital, one dead

Jaipur News: नशेड़ी का अस्पताल में हंगामा; मरीज-तीमारदारों पर बेरहमी से चलाए चलाए चाकू, एक की मौत, 10 घायल

Sat, 11 May 2024 08:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 May 2024 08:08 PM IST
सार

एकाएक हुई चाकूबाजी की घटना में अस्पताल में हड़कंप मच गया। एक युवक की मौत हो गई और डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Jaipur News: Young man brutally attacks patients and attendants in hospital, one dead
अस्पताल में घायलों का किया गया उपचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के शहपुरा में गुरुवार रात सिरफिरे युवक की चाकूबाजी से अस्पताल में हंगामा मच गया। चाकूबाजी की घटना से अस्पताल में दशहत फैल गई। एकाएक हुई इस चाकूबाजी की घटना में पिता का इलाज करवाने आए एक युवक की मौत हो गई और डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


चाकूबाजी से मचे हड़कंप के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि कुछ लोगों ने हिम्मत कर सिरफिरे युवक को पकड़ उसकी धुनाई कर दी। इसी बीच समझाईश करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी लोगों ने मारपीट कर दी। वहीं, मारपीट के बाद जिस सिरफिरे युवक का अस्पताल में इलाज शुरू हुआ वहीं आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


जयपुर के शाहपुरा में बीती रात सरकारी अस्पताल में युवक पहुंचा और राह में जो भी आया उसे ही चाकू मारता गया। अस्पताल में सिरफिरे के हाथ चाकू देख हड़कंप मच गया। मरीज तो मरीज तीमारदार खुद की जान बचाते हुए भाग खड़े हुए, लेकिन फिर भी युवक ने कई लोगों को लहूलुहान कर दिया। इस दौरान 23 वर्षीय युवक मोहन की मौत भी हो गई और 10 के करीब लोग घायल हो गए। हालांकि लोगों ने हिम्मत जुटा बदमाश मनोज सैनी को धर दबोचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने अस्पताल रोड को जाम भी कर दिया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने पुलिसवालों के साथ मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिया और अस्पताल में तोड़फोड़ मचा डॉक्टरों के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल आरोपी युवक मनोज सैनी नशेड़ी है। उसने बीती 9 मई को शाहपुरा बाजार में एक दुकान में तोड़फोड़ की थी। उसी मामले में पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। वहीं शुक्रवार को ही उसे जमानत मिली थी और रात को चाकू लेकर वह सरकारी अस्पताल पहुंचकर लोगों पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक मनोज सैनी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed