फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: US VP JD Vance will reach Pink City tomorrow, security arrangements made tight

Jaipur News: कल गुलाबी नगरी पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, प्रशासन ने चाक-चौबंद की सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 20 Apr 2025 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 20 Apr 2025 02:51 PM IST
सार

Jaipur News: यूएस उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा में सात आईपीएस अधिकारी, 20 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी और 300 से अधिक एसआई, एएसआई और सीआई तैनात किए जाएंगे। वहीं, 2,100 से अधिक कॉन्स्टेबल फील्ड में सुरक्षा ड्यूटी निभाएंगे।

विज्ञापन
Jaipur News: US VP JD Vance will reach Pink City tomorrow, security arrangements made tight
पति जेडी वेंस के साथ उषा वेंस - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (जेडी) वेंस के आगामी जयपुर दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वेंस 21 से 24 अप्रैल तक गुलाबी नगर जयपुर में रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

विज्ञापन

 
सुरक्षा में 2,100 से अधिक जवान तैनात
वेंस की सुरक्षा को लेकर अभूतपूर्व बंदोबस्त किए गए हैं। उनकी सुरक्षा में सात आईपीएस अधिकारी, 20 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी और 300 से अधिक एसआई, एएसआई और सीआई तैनात किए जाएंगे। वहीं, 2,100 से अधिक कॉन्स्टेबल फील्ड में सुरक्षा ड्यूटी निभाएंगे। इसके अलावा 20 सरकारी वाहन वेंस के काफिले में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Alwar News: पुलिया के पास मिला महिला का शव, गले पर चोट के निशान से गहराई हत्या की आशंका, शव की शिनाख्त जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन अस्पतालों में रखी गई मेडिकल अलर्ट व्यवस्था
सुरक्षा एजेंसियों ने जयपुर के तीन प्रमुख अस्पतालों सरकारी और निजी को हर ब्लड ग्रुप की कम से कम पांच यूनिट रिजर्व में रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन अस्पतालों में हृदय, हड्डी, चर्म, एलर्जी व संक्रमण रोग विशेषज्ञ तैनात रहेंगे। वेंस के काफिले के साथ 24 घंटे एक अत्याधुनिक एंबुलेंस और अनुभवी डॉक्टरों की टीम भी साथ रहेगी।
 
कोरोना प्रोटोकॉल सख्त, हर मिलने वाले का होगा RTPCR टेस्ट
वेंस से मिलने वाले सभी लोगों का RTPCR टेस्ट अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक हर स्थान पर पुलिस तैनात रहेगी और आने-जाने वालों की गहन निगरानी होगी।
 
खाने-पीने पर भी पैनी नजर, फूड टेस्टिंग टीम साथ
जहां-जहां वेंस और उनकी टीम ठहरेगी, वहां फूड टेस्टिंग टीम हर खाद्य पदार्थ की जांच करेगी। खाने से पहले सभी चीजों का परीक्षण कर सुरक्षित माना जाने के बाद ही सर्व किया जाएगा।
 
दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात और डिनर
21 अप्रैल को दिल्ली पहुंचने के बाद वेंस परिवार के साथ स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर दर्शन करेंगे और हैंडीक्राफ्ट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी विजिट कर सकते हैं। उसी शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मेजबानी करेंगे। इस दौरान भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। डिनर का आयोजन भी पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। वेंस का दिल्ली प्रवास आईटीसी मौर्य होटल में रहेगा।


यह भी पढ़ें- Jaipur News: एयर ट्रैफिक की वजह से जयपुर डायवर्ट हुई उमर अब्दुल्ला की फ्लाइट, एक्स पर पोस्ट डालकर निकाली भड़ास
 
जयपुर में कई हस्तियों से मुलाकात प्रस्तावित
वेंस के जयपुर प्रवास के दौरान कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की संभावना है। आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थलों का उनका कार्यक्रम तय है, जिनका पहले से अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है।
 
सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि वेंस के दौरे को लेकर सुरक्षा के हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट आगमन से लेकर शहर में ठहराव तक हर बिंदु पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed