{"_id":"68048533e956dd56170a03d4","slug":"a-womans-body-was-found-near-a-culvert-near-sheikhpur-alwar-news-c-1-1-noi1339-2854178-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: पुलिया के पास मिला महिला का शव, गले पर चोट के निशान से गहराई हत्या की आशंका, शव की शिनाख्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: पुलिया के पास मिला महिला का शव, गले पर चोट के निशान से गहराई हत्या की आशंका, शव की शिनाख्त जारी
Sun, 20 Apr 2025 01:44 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:44 PM IST
सार
जिले के तिजारा में शेखपुर थाना क्षेत्र की मिलकपुर पुलिया के पास महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के गले पर चोट के निशान देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले के तिजारा में मिलकपुर पुलिया के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के गले पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शेखपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात गांव के कुछ लोगों ने महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि महिला के गले पर आए निशान देखकर लग रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह सलवार सूट पहने थी और उसके शरीर पर बिछिया, पायल और कानों में कुंडल थे, जिससे वह विवाहित प्रतीत होती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: प्रचंड गर्मी के बाद अब चलेगी धूल भरी आंधी, पश्चिमी राजस्थान में लू से राहत की उम्मीद
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। साथ ही क्षेत्रवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। मिलकपुर पुलिया के आसपास का इलाका रात में सूनसान रहता है, जिससे आशंका है कि महिला की हत्या सुनियोजित ढंग से इसी जगह की गई हो।
स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है और क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाए और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
ये भी पढ़ें: Ajmer News: सरपंच के फार्म हाउस में खतरनाक रसायनों से बन रहा था मिलावटी दूध, 4 आरोपी गिरफ्तार, सरपंच पति फरार
डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि शव को तिजारा मोर्चरी में रखवाया गया है और शिनाख्त होते ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो शेखपुर थाना पुलिस से संपर्क करें, जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।