{"_id":"687387746bb8affbfb039c41","slug":"jaipur-news-jaipur-s-historic-jyonar-returned-after-110-years-dal-baati-churma-made-for-50-thousand-people-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: 110 साल बाद फिर से ऐतिहासिक जयपुर की ज्यौणार का आयोजन, 50 हजार लोगों के लिए बना दाल-बाटी-चूरमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: 110 साल बाद फिर से ऐतिहासिक जयपुर की ज्यौणार का आयोजन, 50 हजार लोगों के लिए बना दाल-बाटी-चूरमा
Sun, 13 Jul 2025 03:46 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:46 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में आज 110 साल पुरानी परंपरा के तहत जयपुर की ज्यौणार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अग्रवाल कॉलेज ग्राउंड पर 50 हजार लोगों को दाल-बाटी और चूरमे के परंपरागत व्यंजन परोसे जा रहे हैं।
विज्ञापन
हेरिटेज निगम जयपुर महापौर कुसुम यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर की सांस्कृतिक विरासत को फिर से संजोने के लिए आज अग्रवाल कॉलेज ग्राउंड पर जयपुर की ज्यौणार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 500 हलवाइयों की टीम दो दिनों से राजस्थान के मशहूर व्यंजन दाल-बाटी और चूरमा तैयार कर रही है। आज 50 हजार लोगों को यह भोजन परोसा जाएगा। इसमें 12,500 किलो आटा और बेसन, 1500 किलो दाल और 160 पीपा देसी गाय का घी काम में लिया गया है। आज दोपहर एक बजे से खाना शुरू हो चुका है, जो देर शाम 9 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Balotra News: फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, मजदूरी की तलाश में एक दिन पहले ही उप्र से यहां आया था
विज्ञापन
अग्रवाल कॉलेज ग्राउंड में बारिश को ध्यान में रखते हुए तीन बड़े वॉटर प्रूफ डोम की व्यवस्था की गई है। दो डोम 330 फीट लंबे और 200 फीट चौड़े हैं। वहीं एक डोम 250 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा रखा गया है। इन डोम्स में 1000 टेबल्स की व्यवस्था की गई है, जिन पर एक साथ 4000 लोग टेबल-कुर्सियों पर बैठकर भोजन करने की व्यवस्था है। आयोजन में सुरक्षा के लिए 100 पुलिसकर्मी, 100 प्राइवेट गार्ड, 300 पुरुष और 200 महिला वॉलंटियर्स तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
ज्यौणार के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे गोविंददेवजी, गोपीनाथ मंदिर, ताड़केश्वर महादेव और चांदपोल हनुमान मंदिर समेत 50 हजार लोगों को कूपन वितरित किए गए थे। हर कूपन पर लकी ड्रॉ का भी एक हिस्सा है। कूपन का एक भाग लकी ड्रॉ बॉक्स में डालना होगा। विजेताओं को इनाम के रूप में 24 इंच LED-TV (पहला), फ्रिज (दूसरा), कूलर (तीसरा), मिक्सर (चौथा) और 10 सांत्वना पुरस्कारों के रूप में 10-10 ग्राम चांदी के सिक्के मिलेंगे।