फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News: Youth Found Hanging from Tree, Had Arrived Just a Day Ago Seeking Work

Balotra News: फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, मजदूरी की तलाश में एक दिन पहले ही उप्र से यहां आया था

Sun, 13 Jul 2025 02:06 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2025 02:06 PM IST
सार

आज सवेरे शहर के खेड़ रोड पर सड़क किनारे एक पेड़ पर युवक का शव लटका होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक उप्र से कल ही मजदूरी की तलाश में यहां आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Balotra News: Youth Found Hanging from Tree, Had Arrived Just a Day Ago Seeking Work
बालोतरा में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

विस्तार

शहर के खेड़ रोड स्थित सीईटीपी के सामने रविवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला। सुबह 6:45 बजे के आसपास यह नजारा देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिस पर बालोतरा थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत युवक की पहचान 27 वर्षीय मोनू पुत्र कल्याण सिंह निवासी एटा, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मोनू मजदूरी की तलाश में शनिवार को ही बालोतरा पहुंचा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur: रामगंज में देर रात सांप्रदायिक तनाव फैला, पत्थरबाजी के बाद पुलिस जाब्ता तैनात, स्थिति नियंत्रण में
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे एएसआई पुरखाराम ने बताया कि शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे राजकीय नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बालोतरा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक बालोतरा में किन परिस्थितियों में आया और किसके संपर्क में था। एक अनजान शहर में उम्मीदें लेकर आए युवक का इस तरह जीवन समाप्त कर लेना कई सवाल खड़े करता है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों के बयान के बाद आगे की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed