{"_id":"6652d88f28209c6ed7006494","slug":"jaipur-news-government-will-run-mission-karmayogi-for-employees-in-rajasthan-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: राजस्थान में सरकार चलाएगी 'मिशन कर्मयोगी', कर्मचारियों को मिलेगा स्किल डेवलपमेंट का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: राजस्थान में सरकार चलाएगी 'मिशन कर्मयोगी', कर्मचारियों को मिलेगा स्किल डेवलपमेंट का मौका
Sun, 26 May 2024 12:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 26 May 2024 12:07 PM IST
सार
राजस्थान में भजनलाल सरकार अपने कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष करने के लिए केंद्र सरकार की मिशन कर्मयोगी योजना लागू करने जा रही है। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकारी कर्मचारियों की क्षमता में विस्तार करने के लिए राजस्थान सरकार 'मिशन कर्मयोगी' लागू करने जा रही है। यह योजना केंद्र सरकार की है। जिसे सितंबर 2020 में केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसमें कर्मचारियों की क्षमताओं का विस्तार करने के लिए उनके स्किल डेवलपमेंट के कोर्स चलाए जाते हैं। इसमें कर्मचारियों को ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी, ई-लर्निंग कंटेंट प्रदान किया जाएगा।
राजस्थान में विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि 'मिशन कर्मयोगी' ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए कर्मचारियों को उनकी रुचि के अनुसार कोर्सेज में पंजीकरण करवाया जाए। इसमें कोर्स कंप्लीट करने वाले कर्मचारी को सर्टिफिकेट भी प्रधान किया जाएगा। हालांकि ये योजना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लागू की गई थी, लेकिन इसके बाद कई राज्यों ने भी इसे अपनाना शुरू कर दिया।