{"_id":"64d5cb7f18b567204506a00f","slug":"jaipur-news-ed-entry-in-rajasthan-before-elections-corrupt-doit-joint-director-ved-prakash-arrested-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: चुनाव से पहले राजस्थान में ED की एंट्री, भ्रष्टाचारी DOIT जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: चुनाव से पहले राजस्थान में ED की एंट्री, भ्रष्टाचारी DOIT जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश गिरफ्तार
Fri, 11 Aug 2023 11:17 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:17 AM IST
सार
राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ईडी की एंट्री हो गई है। ED को जयपुर में शासन सचिवालय के पीछे योजना भवन स्थित DOIT के कार्यालय में दो करोड़ 31 लाख रुपये और एक किलो सोने की ईट मिली है। इसके लिए ईडी ने DOIT के संयुक्त निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ED ने संयुक्त निदेशक वेदप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में शासन सचिवालय के पीछे योजना भवन स्थित डीओआईटी के कार्यालय में दो करोड़ 31 लाख रुपये नकद और एक किलो सोने की ईट मिली थी। जिसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की राजस्थान टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। DOIT के संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय एजेंसिया तार खंगालने में जुटी हैं। वहीं, इस पर प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि मामले की ईमानदारी और निष्पक्षता से जांच हो। हम ईडी की कार्रवाई से नहीं डरेंगे।
मामले की जांच में जुटी ईडी
ईडी ने इसके साथ ही वेदप्रकाश यादव के जयपुर में मुरलीपुरा और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में ठिकानों पर छापा मारा है। वेद प्रकाश यादव को कोर्ट में पेश करके ईडी ने चार दिन के रिमांड पर ले लिया हैं। ईडी अब खोज पड़ताल में जुट गई है, कि यह रुपया और सोना वेद प्रकाश यादव का है या किसी वरिष्ठ अधिकारी या राजनेता का हैं।
प्रवर्तन निदेशालय को इस बात की आशंका है कि वेद प्रकाश यादव को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल कर उसकी अलमारी का इस्तेमाल हुआ है। ईडी टीम यह भी पड़ताल कर रही है कि वेद प्रकाश के पास क्या-क्या और जिम्मेदारियां थी। ईडी से पहले इस मामले की जांच पड़ताल राजस्थान एसीबी कर चुकी है। ईडी ने एसीबी से भी पूरी जानकारी मांगी है। अलमारी से रुपया और सोना मिलने पर जयपुर पुलिस ने मामले को एसीबी को सौंपा था। राजस्थान एसीबी ने अपनी जांच पड़ताल कर 18 जुलाई 2023 को वेद प्रकाश के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया था। चालान में एसीबी ने नकदी और सोना वेद प्रकाश यादव का ही माना है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप में चालान पेश किया गया है। इसके बाद उसकी जमानत हो गई। वह बाहर आ गया। इसके बाद ईडी ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जानकारी सार्वजनिक नहीं की। कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने के बाद इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
जानिए क्या है पूरा मामला
योजना भवन के बेसमेंट में बंद अलमारी में 20 मई 2023 को 2.31 करोड रुपये और एक किलो सोने की सिल्ली बरामद हुई थी। सोने की सिल्ली पर मेड स्विट्जरलैंड लिखा हुआ था। सोने की कीमत करीब 65 लख रुपये बताई जा रही हैं। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने पर जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव को अलमारी खोलते और बैग रखते हुए देखा गया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ था।
सीएम गहलोत बोले- ईडी की कार्रवाई से नहीं डरेंगे
सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में हो रही ईडी की कार्रवाई पर कहा किसी राज्य में ईडी कार्रवाई हो गई, समझिए कि राज्य में चुनाव आ गए। केंद्र सरकार कितना भी ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का इस्तेमाल कर लें, हम डरने वाले नहीं हैं। गहलोत ने कहा मैं तो पीएम मोदी से बड़ा फकीर हूं, कुछ नहीं मिलने वाला है। एक प्लॅाट तक नहीं खरीदा। सीएम हाउस खाली करूंगा तो किराए के मकान में जाकर रहूंगा। सीएम बोले- लेकिन ये जो जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, वो ठीक नहीं है। जनता सब समझ रही है। ईडी के अधिकारी भी समझते हैं। जिनका जमीर मर गया उनकी बात नहीं करता, लेकिन जिनका जमीर जिंदा है, वो खुद इशारे में कहते हैं कि बेवजह परेशान करने टीम आ रही है, जो सही नहीं है।