फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Misbehavior with an army soldier in Shiprapath police station, Rajyavardhan Singh Rathore reprimanded

Rajasthan: पुलिस ने थाने में आर्मी जवान को निर्वस्त्र कर पीटा, कहा- सेना की बाप है पुलिस, राठौड़ ने लगाई लताड़

Mon, 12 Aug 2024 03:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 03:59 PM IST
सार

जयपुर के शिप्रापथ थाने में सेना के एक जवान के साथ हुई मारपीट को लेकर कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कड़ा रुख अपनाते हुए थानाकर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पुलिस की छवि को जनता के बीच धूमिल करने का काम करती हैं।

विज्ञापन
Jaipur: Misbehavior with an army soldier in Shiprapath police station, Rajyavardhan Singh Rathore reprimanded
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना के जवान के साथ शहर के शिप्रापथ थाने में हुई बदसलूकी के बाद कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए थानाकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर वर्दी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करती हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना के अनुसार  शिप्रापथ थाने में पांच पुलिसकर्मियों ने एक आर्मी पर्सन के साथ जमकर मारपीट की। आर्मी पर्सन किसी की सिफारिश लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन वहां उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें बेरहमी से पीटा गया। निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा गया। इस घटना के बाद कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने तुरंत डीजीपी और पुलिस कमिश्नर से बातचीत की और इस मामले की गंभीरता से जांच करने का आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी मानसिक स्थिति के लोग समाज के लिए खतरा
मंत्री राठौर ने कहा कि घटना में शामिल पांचों पुलिसकर्मियों की मानसिक स्थिति की जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों से इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन ने पत्रकार वार्ता में घटना जिक्र करते हुए कहा कि 'सोल्जर किसी काम से यहां आया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसको निर्वस्त्र करके डंडों से पिटाई की। पांच पुलिसकर्मियों ने मिलकर बहुत बुरी तरह से जवान को पीटा है। इतना ही पुलिस कर्मी जवान से कहते हैं पुलिस भारतीय सेना की बाप है।' मंत्री ने कहा कि मैंने सोल्जर की मेडिकल रिपोर्ट देखी तो हैरान रह गया। मैंने खुद वर्दी पहनी है, इसलिए मैं वर्दी की इज्जत करता हूं। इस तरह से दादागीरी करने का अधिकार संविधान किसी को नहीं देता। इन पांच पुलिसकर्मियों की मानसिक स्थिति की जांच करानी जानी चाहिए। ऐसी मानसिक स्थिति के लोग समाज के लिए खतरा हैं।

इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। मंत्री राठौर के सख्त कदमों के बाद उम्मीद की जा रही है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed