फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Jewelery Show: JJS starts amid 3 layer security, jewellery worth billions will be showcased

Jaipur Jewellry Show: थ्री लेयर सुरक्षा के बीच JJS का आगाज, 1100 स्टॉल्स पर शोकेस होगी अरबों की ज्वेलेरी

Fri, 22 Dec 2023 08:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 08:51 AM IST
सार

Jaipur Jewellery Show: मुंबई के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े कहे जाने वाले ज्वेलेरी शो का आगाज आज से जयपुर के सीतापुरा कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। शो के 21वें साल में जेजेएस इस बार देश के विभिन्न हिस्सों से आए 1100 स्टॉल्स से अधिक की मेजबानी करेगा। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 40 से 50 अरब की ज्वेलेरी इस शो में शोकेस होंगी। 

विज्ञापन
Jaipur Jewelery Show: JJS starts amid 3 layer security, jewellery worth billions will be showcased
जयपुर ज्वेलेरी शो - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

देश के दूसरे सबसे बड़े कहे जाने वाले ज्वेलेरी शो का आगाज 22 से 25 दिसंबर तक जयपुर के सीतापुरा कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। अपने 21वें साल में जेजेएस में इस बार पिछले शो के मुकाबले 200 स्टॉल्स ज्यादा होंगे। शो इस साल 1100 स्टॉल्स से अधिक की मेजबानी करेगा। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 40 से 50 अरब की ज्वेलेरी इस शो में शोकेस होंगी। 
विज्ञापन


जयपुर प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), सीतापुरा में आयोजित इस शो की सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर महावीर शर्मा ने बताया कि पेरिस के लूव्र म्यूजियम की तर्ज पर की गई है। हर छोटी से छोटी चीज पर कैमरे की निगाहें रहेंगी। पूरे शो और लॉकर एरिया के लिए थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एमरल्ड स्टोन थीम पर आयोजित इस शो में आधे से ज्यादा स्टॉल्स पर पन्ने की चमक नजर आएगी।
विज्ञापन


जेजेएस में शोकेस होने वाली खास ज्वेलेरी के बारे में जानकारी देते हुए ज्वेलर अजय काला ने बताया कि शो की एक हजार एक्सक्लूसिव ज्वेलेरी में से 75 क्रिएटिव ज्वेलेरी फाइनल की गई हैं। इनमें से 15 को शो के पहले दिन अवॉर्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed