फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Gehlot said Centers thinking about ERCP is negative and stubborn I am also stubborn in showing my work

Jaipur: गहलोत बोले- ERCP को लेकर केंद्र की सोच नेगेटिव और जिद्दी, तो मैं भी जिद्दी हूं काम करके दिखाने में

Tue, 22 Aug 2023 03:52 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 22 Aug 2023 03:52 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने ERCP परियोजना को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि केंद्र की सोच नेगेटिव और जिद्दी है। तो मैं भी काम करके दिखाने में जिद्दी हूं।

विज्ञापन
Jaipur Gehlot said Centers thinking about ERCP is negative and stubborn I am also stubborn in showing my work
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) हम बनाकर दिखाएंगे। अगर केंद्र की सोच नेगेटिव है और वह जिद्दी है, तो मैं भी काम करके दिखाने में जिद्दी हूं।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- ERCP परियोजना पिछली सरकार ने बनाई थी। लेकिन उसको राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया। वह केंद्र सरकार ही कर सकती है। हमारी जिद है कि अगर वह नहीं करेंगे तो हम ERCP बनाकर दिखाएंगे। राजस्थान में ERCP को अगर वो राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करना चाहते हैं, उनकी नेगेटिव सोच में हैं और ज़िद्दी हैं। तो मैं भी जिद्दी हूं, काम करके दिखाने में। मैं काम करके दिखाऊंगा। हमने काम करके दिखाया है और करके दिखाएंगे। ERCP से राजस्थान के 13 जिलों का भला होगा। जयपुर भी उसमें शामिल है। रामगढ़ बांध भी भरेगा। ये जयपुर वासियों की इच्छा भी है। अजमेर में सात दिन में एक घंटे के लिए पानी आता था। ब्यावर समेत कई जगहों पर, लेकिन बीसलपुर बांध बनाया, जिससे वहां पर आराम हो गया। तो राजस्थान की बहुत बड़ी कहानी है।
विज्ञापन


अब सड़क मार्ग से गुजरात आते ही नींद खुल जाती है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने तंज कसते हुए कहा- पहले गुजरात से राजस्थान सड़क मार्ग से आते थे और नींद खुल जाती थी। तो पता लगता था राजस्थान आ गया है। लेकिन अब उल्टा हो गया। अब राजस्थान से सड़क से जाओ और नींद खुल जाए तो समझ जाओ गुजरात आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed