{"_id":"6a19027798bd1251cb0ca484","slug":"jaipur-businessman-honeytrapped-using-ai-deepfake-rs-90-lakh-extorted-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4334956-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: मैडम की मुस्कान और डीपफेक का जाल! जयपुर के कारोबारी को AI हनीट्रैप में फंसाकर ठगे 90 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: मैडम की मुस्कान और डीपफेक का जाल! जयपुर के कारोबारी को AI हनीट्रैप में फंसाकर ठगे 90 लाख
Fri, 29 May 2026 09:46 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 09:46 AM IST
सार
Jaipur: जयपुर में एक कारोबारी को एआई और डीपफेक तकनीक के जरिए हनीट्रैप में फंसाकर उससे करीब 90 लाख रुपये की उगाही की गई। आरोपी महिला ने कथित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कारोबारी को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
विज्ञापन
थाना, महेश नगर, जयपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में कॉर्पोरेट जगत को झकझोर देने वाला हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक कारोबारी को एआई तकनीक के जरिए जाल में फंसाकर उससे करीब 90 लाख रुपये की उगाही की गई। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जोधपुर से मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
एआई और डीपफेक तकनीक से रची गई साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने कारोबारी से नजदीकियां बढ़ाने के बाद उसके करोड़ों रुपये के एआई प्रोजेक्ट पर कब्जा करने की साजिश रची। इसके लिए उसने आधुनिक एआई टूल्स और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कारोबारी की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो तैयार किए। बाद में इन्हें सोशल मीडिया और ईमेल पर वायरल करने की धमकी देकर कारोबारी पर लगातार दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
बदनामी के डर से देता रहा पैसे
पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी गिरोह लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। बदनामी और परिवार पर खतरे के डर से वह लगातार पैसे देता रहा। आरोपी अब तक करीब 90 लाख रुपये वसूल चुके थे। इसके बाद भी गिरोह ने अतिरिक्त 50 लाख रुपये की मांग कर दी। रकम नहीं देने पर झूठे रेप केस में फंसाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क के पीछे एक व्यक्ति मास्टरमाइंड के रूप में काम कर रहा था, जो पूरे षड्यंत्र को संचालित कर रहा था। महेश नगर थाना पुलिस और डीसीपी साउथ की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला को जोधपुर से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: सीनियर अकाउंटेंट ने कंपनी से उड़ाए 1.10 करोड़ रुपए, ऑडिट में खुली पोल; पुलिस ने किया गिरफ्तार
कई और पीड़ितों के सामने आने की आशंका
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बदनामी के डर से कई अन्य पीड़ित अब तक सामने नहीं आए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग के पहलुओं को भी खंगाल रही है।