Jaipur News: भाजपा की तिरंगा यात्रा से पहले मंच पर कुर्सी को लेकर मचा घमासान, विधायक ने जताई नाराजगी
Jaipur News: शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने विधायक गोपाल शर्मा को मंच पर बुलाते हुए कहा कि अरे भाई साहब, आगे आओ न। लेकिन विधायक ने गुस्से में जवाब दिया कि मंच पर बड़े नेता बैठे हैं, आपके पास जगह तो है ही नहीं। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा से पहले पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में कुर्सी को लेकर हंगामा हो गया। सिविल लाइन से विधायक डॉ. गोपाल शर्मा बैठक में शामिल होने पहुंचे, लेकिन मंच पर उनके लिए कोई कुर्सी खाली नहीं थी। विधायक शर्मा जैसे ही मंच की ओर बढ़े, उन्होंने देखा कि सभी कुर्सियां पहले से ही भर चुकी थीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच ही सामने बैठने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- Indo-Pak: राजस्थान में मिला पाकिस्तान की कायराना हरकत का सबूत, नाकाम चीनी मिसाइल का वीडियो आया सामने; देखें
मौके की नजाकत को समझते हुए शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने उन्हें मंच पर बुलाते हुए कहा कि अरे भाई साहब, आगे आओ न। लेकिन विधायक शर्मा ने गुस्से में जवाब दिया कि मंच पर बड़े नेता बैठे हैं, आपके पास जगह तो है ही नहीं। गोयल की ओर से जब कहा गया कि हमारे दिल में बिठाएंगे आपको, तब विधायक शर्मा ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं के बीच ही बैठेंगे।
स्थिति को संभालने के लिए डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट ने अपनी कुर्सी छोड़कर मंच से नीचे आकर विनम्रता दिखाई। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें फिर से मंच पर बुला लिया गया। घटना के बाद मंच पर दूसरी पंक्ति में अतिरिक्त कुर्सियां लगाई गईं, ताकि किसी और नेता को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें- Jaipur: भाजपा MLA बालमुकुंद अमर उजाला का माइक छोड़ हुए किनारे, ऑपरेशन सिंदूर के सवाल पर मौन; आखिर भड़के क्यों?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.