Indo-Pak: राजस्थान में मिला पाकिस्तान की कायराना हरकत का सबूत, नाकाम चीनी मिसाइल का वीडियो आया सामने; देखें
Indo-Pak Tensin: राजस्थान के बालोतरा के एक गांव में पाकिस्तान की नाकाम मिसाइल मिली है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। नाकाम मिसाइल चीनी सैन्य उत्पाद मानी जा रही है।
विस्तार
राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब आसमान से एक विशालकाय संदिग्ध वस्तु गिरने की खबर सामने आई। यह घटना गिड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परेऊ गांव स्थित पीराणी सांईयों की ढाणी में हुई, जहां ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रात के समय आसमान से तेज आवाज के साथ कोई भारी वस्तु गिरते हुए देखी। अब इसका वीडियो एएनआई ने भी जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान की नाकाम मिसाइल को दिखाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Jaipur: भाजपा MLA बालमुकुंद अमर उजाला का माइक छोड़ हुए किनारे, ऑपरेशन सिंदूर के सवाल पर मौन; आखिर भड़के क्यों?
जानकारी के मुताबिक, वस्तु के जमीन पर गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और वहां लगभग 15 फीट लंबी एक धातु जैसी वस्तु पड़ी देखी, जो पूरी तरह से किसी मिसाइल की तरह थी। इस घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी गई, जिसके बाद गिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच प्रारंभ की।
#WATCH | Rajasthan: Debris of a missile was retrieved in Pareu village of Balotra district earlier today. pic.twitter.com/yH0rPHxHzv
— ANI (@ANI) May 13, 2025
सुरक्षा एजेंसियां और विशेषज्ञ टीम जांच में जुटीं
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और रक्षा विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया है ताकि इस वस्तु की सटीक पहचान की जा सके। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और संदिग्ध वस्तु को घेरे में रखकर सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। हालांकि नाकाम मिसाइलनुमा चीज को चीनी मिसाइल माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Jaipur: SMS स्टेडियम को फिर बम से उड़ाने की धमकी, IPL मुकाबलों से पहले मचा हड़कंप; रेप पीड़िता का एंगल कैसा?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.