फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Ashok Gehlot alleged that BJP govt in Rajasthan is arbitrarily reorganizing Panchayati Raj and bodies

Rajasthan: ‘राजस्थान में भाजपा सरकार कर रही पंचायतीराज और निकायों का मनमाना पुनर्गठन’, अशोक गहलोत का बड़ा आरोप

Wed, 30 Apr 2025 03:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 30 Apr 2025 03:00 PM IST
सार

Jaipur News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया कि जिला कलेक्टरों ने जनता की आपत्तियां दर्ज करने के बावजूद आगे कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस मिलकर किसी भी कीमत पर पंचायतीराज और निकाय चुनाव जीतना चाहते हैं।

विज्ञापन
Jaipur: Ashok Gehlot alleged that BJP govt in Rajasthan is arbitrarily reorganizing Panchayati Raj and bodies
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर राजस्थान की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायतीराज और नगरीय निकायों के पुनर्गठन में नियमों की खुलकर अनदेखी कर रही है और सारा काम मनमाने तरीके से किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गांधी सागर से राणा प्रताप सागर में आएगा लगभग 892 एमसीयूएम पानी, इन 5 जिलों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अशोक गहलोत ने दावा किया कि जिला कलेक्टरों ने जनता की आपत्तियां दर्ज करने के बावजूद आगे कोई कार्रवाई नहीं की और स्वयं को असहाय बताते हुए कहा कि सारा काम राज्य स्तर पर हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस मिलकर किसी भी कीमत पर पंचायतीराज और निकाय चुनाव जीतना चाहते हैं।


उन्होंने कहा कि पहले भरतपुर समेत कई क्षेत्रों में उपचुनाव नहीं कराए गए, फिर वन स्टेट-वन इलेक्शन के नाम पर कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद चुनाव टाल दिए गए। अब पुनर्गठन के नाम पर वोट बैंक साधने की कोशिश हो रही है, जिसमें नियमों और जनता की सहूलियत की अनदेखी की जा रही है।


 
गहलोत ने उदाहरण देते हुए बताया कि कहीं 10-10 किलोमीटर दूर के गांवों को नगरीय निकायों में शामिल किया जा रहा है तो कहीं पंचायतों का ऐसा गठन हो रहा है कि मुख्यालय पांच से 10 किलोमीटर दूर हो गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: अपात्रों को NFSA योजना से नाम हटाने का आज आखिरी मौका, नहीं हटाया तो होगी वेतन से वसूली
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को चेताया कि इस तरह की गतिविधियों से जनता में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने जिला कलेक्टरों से भी अपील की कि वे राजनीतिक दबाव में आए बिना नियमानुसार और सुसंगत तरीके से पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed