फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Airport: New Mumbai Flight Begins, Immigration Stamping on Boarding Passes Ends for International Flyer

जयपुर : मुंबई के लिए आज से 3 नई फ्लाइट शुरू, इंटरनेशनल यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांपिंग खत्म

Tue, 01 Sep 2026 08:23 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 01 Sep 2026 08:23 AM IST
सार

जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए एयर इंडिया की नई AI-413/414 फ्लाइट शुरू हुई। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांपिंग भी मंगलवार से समाप्त कर दी गई।

विज्ञापन
Jaipur Airport: New Mumbai Flight Begins, Immigration Stamping on Boarding Passes Ends for International Flyer
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों के लिए मंगलवार से दो अहम बदलाव हुए हैं। मुंबई के लिए नई उड़ान शुरू की गई है, वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स से यात्रा करने वाले यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांपिंग की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन

मुंबई के लिए नई उड़ान शुरू

जयपुर से मुंबई के बीच एयर इंडिया की नई फ्लाइट AI-413/414 मंगलवार से शुरू हो गई। इसके साथ ही जयपुर-मुंबई रूट पर यात्रियों के लिए उड़ानों के विकल्प बढ़ गए हैं। शेड्यूल के अनुसार AI-413 फ्लाइट मुंबई से रात 11:10 बजे जयपुर पहुंचेगी, जबकि AI-414 जयपुर से सुबह 6 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। इसके अलावा जयपुर से मुंबई के लिए कुल तीन नई फ्लाइट शुरू होने की जानकारी सामने आई है। नई उड़ानों से जयपुर और मुंबई के बीच हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांपिंग खत्म

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए भी मंगलवार से नई व्यवस्था लागू हो गई है। अब विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांप नहीं लगाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्डिंग पास पर मैनुअल स्टांपिंग की आवश्यकता नहीं होगी। इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की प्रक्रिया को अधिक सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में बदलाव माना जा रहा है। हालांकि यात्रियों के पासपोर्ट पर स्टॉम्पिंग की व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रहेगी। दरअसल बोर्डिंग पास पर स्टॉम्पिंग की व्यवस्था घरेलू उड़ानों में पहले ही खत्म की जा चुकी है। पास पर स्टॉम्पिंग से इसे रीड करने में दिक्कतें आ रही थीं। इसके चलते इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed