फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Police raids fake call center in Delhi; 64 accused arrested news in hindi

क्राइम: दिल्ली के फर्जी कॉल सेंटर पर राजस्थान पुलिस का छापा, 64 आरोपी गिरफ्तार; नौकरी का झांसा करते थे ठगी

Mon, 31 Aug 2026 08:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 31 Aug 2026 08:29 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से गोपनीय जानकारी लेते थे। पुलिस ने 88 मोबाइल, फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज बरामद किए।

विज्ञापन
Rajasthan Police raids fake call center in Delhi; 64 accused arrested news in hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली के उत्तम नगर स्थित फर्जी कॉल सेंटर से 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 31 युवक और 33 युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 88 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के फर्जी पहचान पत्र और बड़ी मात्रा में गोपनीय दस्तावेज बरामद किए हैं। वहीं, तीन मंजिला इमारत में काम कर रहे दो नाबालिगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरोह के मुख्य आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी आकाश के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि गिरोह एक ही व्यक्ति के नाम पर जारी कई फर्जी सिम कार्ड के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन कर चुका है। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन काउंटडाउन’ के तहत की गई।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई थी। टीम ने शनिवार रात उत्तम नगर स्थित चिह्नित ठिकाने पर छापा मारा। वहां तीन मंजिला इमारत में कुल 85 लोग मौजूद मिले, जिनमें 41 युवक, 42 युवतियां और दो नाबालिग शामिल थे। पुलिस ने पूछताछ और जांच के आधार पर ठगी के नेटवर्क में शामिल 64 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में संलिप्तता नहीं मिलने पर 19 युवक-युवतियों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

बैंक अधिकारी बनकर जुटाते थे गोपनीय जानकारी
जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य फर्जी कॉल सेंटर से लोगों को फोन कर खुद को एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और अन्य प्रमुख बैंकों का वरिष्ठ अधिकारी बताते थे। वे ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, कार्ड रिन्यू कराने और नई बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का झांसा देते थे।

ग्राहकों को विश्वास में लेने के बाद आरोपी उनसे ओटीपी, सीवीवी, पैन कार्ड नंबर, जीमेल आईडी, जन्मतिथि और केवाईसी से जुड़ी अन्य गोपनीय जानकारियां हासिल कर लेते थे। इन जानकारियों का दुरुपयोग कर पीड़ितों के नाम पर फर्जी वित्तीय खाते खोलने और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था।

नौकरी का झांसा देकर युवाओं को देते थे ठगी की ट्रेनिंग
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह वर्क इंडिया जैसे जॉब पोर्टल के जरिए बेरोजगार युवाओं के आवेदन जुटाता था। इसके बाद उन्हें फर्जी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर कॉल सेंटर में भर्ती किया जाता था। कर्मचारियों को 11 हजार से 15 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाता था।

ठगी के लिए कर्मचारियों को पहले से तैयार लिखित सामग्री दी जाती थी और उसी के आधार पर लोगों को फोन करने की ट्रेनिंग दी जाती थी। इस गिरोह का खुलासा एक्सिस बैंक, डीग के शाखा प्रबंधक की शिकायत के बाद हुआ। शिकायत में बैंक के नाम, लोगो और फर्जी वेबसाइट के इस्तेमाल की जानकारी दी गई थी।

मामले में साइबर क्राइम थाना डीग में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र पाल मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed