फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur agrasen maharaj 5150th jayanti shobha yatra gen z bhajanlal sharma

राजस्थान: 3 हजार से ज्यादा युवा, 7 रथ और 18 घुड़सवार! जयपुर में आज निकलेगी अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा

Sun, 11 Oct 2026 09:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 11 Oct 2026 09:58 AM IST
सार

जयपुर में भगवान अग्रसेन महाराज की 5150वीं जयंती के अवसर पर रविवार, 11 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री अग्रवाल समाज समिति की ओर से 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत निकलने वाली शोभायात्रा में तीन हजार से अधिक जेन-जी युवा शामिल होंगे।

विज्ञापन
jaipur agrasen maharaj 5150th jayanti shobha yatra gen z bhajanlal sharma
जयपुर में आज निकलेगी अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान अग्रसेन महाराज की 5150वीं जयंती के अवसर पर जयपुर में रविवार, 11 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री अग्रवाल समाज समिति की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में इस बार समाज की नई पीढ़ी यानी जेन-जी (Gen-Z) की भागीदारी पर विशेष जोर रहेगा। आयोजन में तीन हजार से अधिक युवा शामिल होंगे और शोभायात्रा की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसके जरिए युवाओं को समाज की परंपराओं, इतिहास और गौरव से जोड़ने के साथ सही उम्र और समय पर विवाह के महत्व का संदेश भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत भी शोभायात्रा की आरती में शामिल होंगे।

विज्ञापन


श्री अग्रवाल समाज समिति की ओर से 11 से 14 अक्टूबर तक श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। रविवार शाम चार बजे चांदपोल स्थित अग्रवाल सेवा सदन से शोभायात्रा रवाना होगी। यह छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ होते हुए अग्रसेन कटला पहुंचेगी। जयपुर में वर्ष 1948 से लगातार शोभायात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है।

विज्ञापन

सात रथों पर सजेगी भगवानों की झांकियां, 18 घुड़सवार राजकुमार होंगे आकर्षण

शोभायात्रा में सात रथों पर सजी देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। इसके साथ 18 घुड़सवार राजकुमार भी शामिल होंगे। झांकियों में भगवान अग्रसेन महाराज के साथ मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, राम दरबार, शिव परिवार और श्याम बाबा को दर्शाया जाएगा। शोभायात्रा के स्वागत के लिए मार्ग में 25 स्वागत मंच बनाए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक युवा संभालेंगे जिम्मेदारी

महोत्सव के मुख्य संयोजक कैलाश मित्तल के अनुसार, इस बार शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के तीन हजार से अधिक जेन-जी युवा भाग लेंगे। युवा केवल शोभायात्रा में शामिल ही नहीं होंगे, बल्कि आयोजन की व्यवस्थाओं में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को समाज की प्रतिष्ठा, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विवाह को लेकर भी युवाओं को दिया जाएगा संदेश

अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान युवाओं को विवाह और पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने की भी तैयारी है। समाज की ओर से नई पीढ़ी को यह संदेश दिया जाएगा कि पढ़ाई और करियर के साथ जीवन में सही समय पर विवाह का फैसला करना भी महत्वपूर्ण है। आयोजन के जरिए युवाओं को पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे आरती

अग्रसेन शोभायात्रा के दौरान स्वागत आरती की परंपरा भी निभाई जाएगी। इस बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बड़ी चौपड़ पर शोभायात्रा की आरती करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत भी आरती में शामिल होंगे। इसके अलावा सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, महापौर सुनील कोठारी सहित कई जनप्रतिनिधि और विभिन्न समाजों के प्रबुद्ध लोग शोभायात्रा का स्वागत करेंगे।

शनिवार को तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

श्री अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष ओपी अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान मुख्य संयोजक कैलाश मित्तल, महामंत्री विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रहलादराय दादियावाले और शिशिर अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed