फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   From Pharma to Films: Navneet Ranga Shares How Talent and Patience Shape an Acting Career

Jaipur News: फार्मा से फिल्मों तक; नवनीत रंगा ने बताया हुनर और धैर्य से कैसे बनती है अभिनय की राह

Sat, 17 Jan 2026 04:09 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 17 Jan 2026 04:09 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता नवनीत रंगा ने फार्मा इंडस्ट्री से फिल्म इंडस्ट्री तक के अपने सफर में अभिनय की समझ और धैर्य को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कास्टिंग मौके देती है, लेकिन एक्टिंग खुद सीखनी होती है। 
 

विज्ञापन
From Pharma to Films: Navneet Ranga Shares How Talent and Patience Shape an Acting Career
नवनीत रंगा ने बताया एक्टिंग का हुनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर से निकलकर फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले अभिनेता और कास्टिंग डायरेक्टर नवनीत रंगा ने शनिवार को कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए अभिनय की समझ और कास्टिंग प्रक्रिया की जानकारी बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन


जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि  मैं बीकानेर से हूं और फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई बैकग्राउंड नहीं था। मैंने कई साल फार्मा इंडस्ट्री में काम किया, लेकिन जब अभिनय करने का फैसला किया तो मुझे सब कुछ नए सिरे से सीखना पड़ा। बहुत से लोग मुंबई तो पहुंच जाते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि आगे करना क्या है। अभिनय पहले सीखना जरूरी है। रंगा ने कहा कि कास्टिंग किसी कलाकार को आगे बढ़ने में मदद कर सकती है, लेकिन अभिनय सिखा नहीं सकती। “कास्टिंग आपको मौके दिला सकती है, लेकिन एक्टिंग नहीं सिखा सकती। सबसे पहले किरदार के हिसाब से चेहरे की तलाश होती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बच्चों को पता रहे विभाजन की गलतियां'; सुधा मूर्ति बोलीं- दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनीत रंगा ने Raid 2 और Dahaad जैसी परियोजनाओं में अभिनय किया है, जबकि Panchayat, Lust Stories 2 और Jaane Jaan में कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया है। Panchayat के कास्टिंग अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि  प्रतीक पचौरी को हमने इसलिए कास्ट किया क्योंकि उनकी तैयारी और अभिनय की बुनियाद मजबूत थी। उन्होंने कहा कि अनुशासन और धैर्य के बिना इस इंडस्ट्री में लंबा सफर तय करना मुश्किल है। उनकी आगामी परियोजना फिल्मकार अनुराग कश्यप की ‘Monkey in a Cage’ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed