{"_id":"6532424f0a57331fbf06591e","slug":"former-history-sheeter-kamaldeep-meena-troubled-by-threat-from-rohit-godara-gangster-in-jaipur-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: गैंगस्टर की धमकी से परेशान पूर्व हिस्ट्रीशीटर; थाने में की शिकायत, बोला- 50 लाख मांगी जा रही रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: गैंगस्टर की धमकी से परेशान पूर्व हिस्ट्रीशीटर; थाने में की शिकायत, बोला- 50 लाख मांगी जा रही रंगदारी
Fri, 20 Oct 2023 02:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:33 PM IST
सार
रोहित गोदारा गैंगस्टर की धमकी से परेशान पूर्व हिस्ट्रीशीटर कमलदीप मीणा। थाने में कराई एफआईआर। गैंगस्टर रोहित ने मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी। न देने पर जान से मारने की दे रहा धमकी।
विज्ञापन
पूर्व हिस्ट्रीशीटर से मांगी गई रंगदारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के पूर्व हिस्ट्रीशीटर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इंटरनेट कॉलिंग के जरिए रुपये की डिमांड की। जब हिस्ट्रीशीटर ने फोन उठाना बंद कर दिया तो रोहित गोदारा ने उसके धर्म भाई को वॉट्सएप कॉल कर धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो वह बच नहीं पाएगा। इसके बाद पीड़ित ने बिंदायका थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर में पारीकों का मोहल्ला, सिरसी रोड पर रहने वाले पूर्व हिस्ट्रीशीटर कमलदीप मीणा उर्फ कमल मीणा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गैंगस्टर रोहित गोदारा दिसंबर 2022 से ही उन्हें वॉट्सएप कॉल और मैसेज कर धमकी देता आ रहा है।
विज्ञापन
कमल मीणा इससे पहले भी पुलिस में इस बात की शिकायत कर चुका है। बीते 23 सितंबर की शाम गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इंटनरेट नंबर से वॉट्सएप कॉल और मैसेज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद से लगातार वॉट्सऐप कॉल और मैसेज कर धमकियां दी जा रही हैं। इससे पहले भी गैंगस्टर रोहित गोदारा क्रिमिनल गैंग बनाकर कई लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करता रहा है। इसी वजह से उसने इंटरनेट नंबर से आने वाले वॉट्सऐप कॉल ब्लॉक कर दिए।
विज्ञापन
इंटरनेट कॉल से दी धर्म भाई को धमकी
गैंगस्टर रोहित गोदारा ने 29 सितंबर रात करीब 8 बजे आमेर में रहने वाले कमल मीणा के धर्म भाई मुकेश सैन को इंटरनेट नंबर से वॉट्सऐप कॉल कर धमकी दी। मुकेश के कॉल उठाने पर बोला कि मैं रोहित गोदारा बोल रहा हूं, तेरा भाई कमल काफी दिनों से मेरा फोन नहीं उठा रहा है। उससे मेरी बात करवा। जवाब में मुकेश ने कहा कि अभी वो मेरे पास नहीं है। इस पर गैंगस्टर रोहित गोदारा ने मुकेश को धमकी देते हुए कहा - उसको बोल देना, अब वो बच नहीं पाएगा, उसे जान से मरवा दूंगा। कमल मीणा को कह देना, मुझे 50 लाख रुपये भेज दे। अगर उसने रुपए नहीं दिए तो मैं उसे जान से मरवा दूंगा। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने धमकी देते हुए यह भी कहा कि ध्यान रखना, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।
धमकी के पीछे क्या है कारण
पीड़ित कमलदीप मीणा ने बताया कि वर्ष 2018 में ओमी मीणा उर्फ ओमप्रकाश के मर्डर मामले में उसका नाम भी एफआईआर में दर्ज करवा दिया गया था। मेरा उस मर्डर से कोई लेना-देना नहीं था। सांभर—लेक का रहने वाला जितेंद्र उर्फ जीतू, जो मृतक ओमप्रकाश का दोस्त है, उसे शक था कि ओमप्रकाश की हत्या में मेरा हाथ है। इसी वजह से जितेंद्र और मृतक ओमप्रकाश मीणा का भतीजा दीपू मीणा मुझसे रंजिश रखता है। इसी कारण दोनों, गैंगस्टर रोहित गोदारा से मिलकर मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। रंगदारी मांगने के मामलों में भी गैंगस्टर रोहित गोदारा उसके साथियों से मिले हुए हैं।
पुलिस का क्या कहना है
बिंदायका थाने के एसएचओ संजय पूनिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे कई दिनों से काम के सिलसिले में शहर से बाहर थे। मामले की पूरी जानकारी लेकर ही कुछ बता पाएंगे।