फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former CM Ashok Gehlot took a dig at Bhajan Lal government

Rajasthan Politics: 'ये सरकार किसानों को न बिजली-पानी दे पा रही न ही उपज का सही दाम' पूर्व CM गहलोत का निशाना

Tue, 18 Mar 2025 02:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Mar 2025 02:33 PM IST
सार

Rajasthan: अशोक गहलोत ने मौजूदा भजनलाल सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि  भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गेहूं की MSP 2700 करने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। इससे पहले मूंगफली की सरकारी खरीद में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें आई थीं।'

विज्ञापन
Former CM Ashok Gehlot took a dig at Bhajan Lal government
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट "एक्स" पर बयान जारी करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा।

विज्ञापन


गहलोत ने लिखा, 'भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। सरसों की उपज बाजार में आ चुकी है, लेकिन अब तक MSP पर सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। वहीं, गेहूं की कटाई अभी हुई भी नहीं, फिर भी उसकी MSP पर खरीद के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गेहूं की MSP 2700 करने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। इससे पहले मूंगफली की सरकारी खरीद में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें आई थीं।'
विज्ञापन


पढ़ें: लाउडस्पीकर से अजान पर BJP विधायक की आपत्ति का मामला, डोटासरा बोले- ‘बालमुकुंदाचार्य एक नमूना हैं’
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ना तो किसानों को पर्याप्त बिजली दे पा रही है, ना पानी, और ना ही उनकी उपज का सही दाम मिल पा रहा है। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि राजस्थान के किसानों को भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार की तरह अपने हाल पर छोड़ दिया है। किसान खुद को ठगा और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। गहलोत के इस बयान पर अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed