फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Draft Voter List Released in Jaipur; Over 5.36 Lakh Names Removed Across 17 Assembly Constituencies

SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जयपुर की 17 विधानसभा क्षेत्रों में 5.36 लाख से ज्यादा नाम कटे

Tue, 16 Dec 2025 05:41 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 16 Dec 2025 05:41 PM IST
सार

जयपुर में SIR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। ड्रॉफ्ट लिस्ट के अनुसार जयपुर में 5.36 लाख नाम हटाए गए हैं।

विज्ञापन
Draft Voter List Released in Jaipur; Over 5.36 Lakh Names Removed Across 17 Assembly Constituencies
राजस्थान में एसआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी गई। जयपुर जिले की 17 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5.36 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जो कुल वोटर्स का करीब 11.12 प्रतिशत है। जिला निर्वाचन शाखा के अनुसार हटाए गए नामों में वे मतदाता शामिल हैं, जो स्थान परिवर्तन कर चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो सत्यापन के दौरान घर पर नहीं मिले। ऐसे मतदाताओं को ASD (एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड) श्रेणी में रखते हुए ड्राफ्ट सूची से बाहर किया गया है। इन सभी को 15 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। इसके अलावा करीब 1.90 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनका या उनके माता-पिता का नाम वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट में मैप नहीं हो पाया। इन मतदाताओं के नाम फिलहाल सूची में शामिल हैं, लेकिन इन्हें अपनी नागरिकता साबित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तय 12 दस्तावेजों में से कोई एक 7 फरवरी 2026 तक जमा करना होगा।

विज्ञापन


यह भी पढें-  Railway News: बालोतरा–पचपदरा नई रेल लाइन के FLS को मंजूरी, रिफाइनरी तक पहुंचेगी रेल कनेक्टिविटी

विज्ञापन


सीएम की विधानसभा में सबसे ज्यादा नाम कटे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। यहां 61,674 वोटर्स (16.46 प्रतिशत) के नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं, जबकि 24,465 मतदाता (6.53 प्रतिशत) नो-मैपिंग श्रेणी में आए हैं। SIR प्रक्रिया से पहले जयपुर जिले में कुल 48.23 लाख मतदाता थे। संशोधन के बाद ड्राफ्ट सूची में अब 42.87 लाख मतदाता शेष रह गए हैं। विधानसभा स्तर पर देखें तो सबसे ज्यादा नाम सिविल लाइंस क्षेत्र से कटे हैं, जबकि सबसे कम चौमूं विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के साथ ही आज से दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाता संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष 16 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिन पर सुनवाई और सत्यापन के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed