फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   College director, former principal arrested red-handed taking bribe of Rs 4,500 in Jaipur

Jaipur News: जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की निदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 11:23 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 11:23 AM IST
सार

जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने मीरा केशव महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की निदेशक भंवर कंवर को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
College director, former principal arrested red-handed taking bribe of Rs 4,500 in Jaipur
एसीबी मुख्यालय जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में मीरा केशव महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की निदेशक भंवर कंवर को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपिया भंवर कंवर सांगानेर क्षेत्र के ग्राम मदाउ (मानसरोवर) स्थित कॉलेज की निदेशक है और पूर्व में प्रधान भी रह चुकी है।

विज्ञापन

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई एसीबी चौकी जयपुर एस.यू. प्रथम की टीम द्वारा अंजाम दी गई। एसीबी को एक परिवादी की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कॉलेज में उपस्थिति पूर्ण कराने के एवज में निदेशक भंवर कंवर द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, राशि नहीं देने पर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।

विज्ञापन

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। पुलिस निरीक्षक अर्चना मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया। तय रणनीति के अनुसार, जैसे ही परिवादी से 4,500 रुपये की रिश्वत ली गई, टीम ने आरोपिया को रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अरावली पर छिड़ा महासंग्राम: अरावली की लड़ाई अब सड़कों पर, कांग्रेस ने अंदोलन का किया ऐलान

गिरफ्तारी के दौरान रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपिया से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले भी इस तरह की कोई शिकायत सामने आई थी या नहीं।

एसीबी ने आरोपिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई से शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का स्पष्ट संदेश गया है। एसीबी अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी या अर्द्ध-सरकारी संस्था में रिश्वत की मांग की जाती है, तो तुरंत एसीबी को सूचित करें ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed