Rajasthan: प्रधानमंत्री की सभा के बाद सीएम OSD लोकेश शर्मा ने किया पलटवार, कहा- चुनाव आते ही याद आ रहे किसान
सीएम OSD लोकेश शर्मा ने कहा कि पीएम के अनुसार यदि पेपर लीक उद्योग है तो फिर यह एक नेशनल उद्योग है। भाजपा शासित राज्यों में भी पेपर लीक हो रहे हैं, जिनके बारे में कोई जिक्र नहीं हो रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने भी पीएम की सीकर सभा पर ट्वीट कर पलटवार किया। लोकेश शर्मा ने कहा कि चुनाव आते ही उन्हें किसान याद आ रहे हैं। वास्तव में
किसान के साथ खड़े हुए होते तो हक़ के लिए किसानों को दिन-रात संघर्ष नहीं करना पड़ता।
सीएम के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने कहा कि यदि वास्तव में पीएम किसान के साथ खड़े हुए होते तो महीनों तक दिल्ली में देश के अन्नदाता को कड़ाके की सर्दी, गर्मी झेलते हुए और भीषण परेशानियों का सामना करते हुए खुले आसमान तले अपने हक़ के लिए दिन-रात संघर्ष नहीं करना पड़ता।
चुनाव आते ही किसान याद आ रहे हैं... लेकिन यदि वास्तव में किसान के साथ खड़े हुए होते तो महीनों तक दिल्ली में देश के अन्नदाता को कड़ाके की सर्दी, गर्मी झेलते हुए और भीषण परेशानियों का सामना करते हुए खुले आसमान तले अपने हक़ के लिए दिन-रात संघर्ष नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन विज्ञापन
जिस किसान का… https://t.co/5Df7RItbBt — Lokesh Sharma (@_lokeshsharma) July 27, 2023
जिस किसान का सामर्थ्य और परिश्रम मिट्टी से भी सोना निकाल देता है, वो सैकड़ों किसान केंद्र की BJP सरकार की हठधर्मिता के कारण शहीद हो गए। ये देश उनकी शहादत और इस सरकार की हकीकत कभी नहीं भूलेगा।
प्रधानमंत्री जी ने अभी सीकर में कहा कि 'राजस्थान में पेपर लीक उद्योग बन गया है'
— Lokesh Sharma (@_lokeshsharma) July 27, 2023
मैं बताना चाहूंगा यदि पेपर लीक उद्योग है तो फिर यह एक नेशनल उद्योग है। भाजपा शासित राज्यों में भी पेपर लीक हो रहे हैं जिनके बारे में कोई जिक्र नहीं हो रहा..#Rajasthan में पेपर लीक उद्योग नहीं बल्कि…
लोकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अभी सीकर में कहा कि 'राजस्थान में पेपर लीक उद्योग बन गया है।' मैं बताना चाहूंगा यदि पेपर लीक उद्योग है तो फिर यह एक नेशनल उद्योग है। भाजपा शासित राज्यों में भी पेपर लीक हो रहे हैं, जिनके बारे में कोई जिक्र नहीं हो रहा। राजस्थान में पेपर लीक उद्योग नहीं, बल्कि एक बड़ा अपराध है। इसके लिए यहां कड़ा कानून बनाया गया है और पेपर लीक के दोषी को अब आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान किया गया है।