फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP's intention was bad so it lost,Khachariawas said on results of Karnataka We got the blessings of Lord Ram

karnataka Result: 'भाजपा की नीयत खराब इसलिए हारी', परिणामों पर खाचरियावास बोले- हमपर भगवान राम का आशीर्वाद

Sat, 13 May 2023 12:59 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 12:59 PM IST
सार

कर्नाटक चुनाव इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा था। रुझान और परिणाम आने पर राजस्थान के कांग्रेस नेताओं में जोश और उम्मीद की नई लहर आ गई है। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा इसलिए हारी क्योंकि इनकी नीयत खराब है।

विज्ञापन
BJP's intention was bad so it lost,Khachariawas said on results of Karnataka We got the blessings of Lord Ram
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान सरकार के मंत्री खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कर्नाटक चुनाव के परिणामों और उसके रुझानों को देखते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया है। खाचरियावास ने कहा कि भाजपा की नीयत खराब है। इसलिए वह चुनावों में हार गई।

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं में जोश और उम्मीद की नई लहर
कर्नाटक चुनाव इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा था। रुझान और परिणाम आने पर राजस्थान के कांग्रेस नेताओं में जोश और उम्मीद की नई लहर आ गई है। चुनावी नतीजों पर राजस्थान सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा इसलिए हारी क्योंकि इनकी नीयत खराब है।

विज्ञापन


भगवान राम का आशीर्वाद कांग्रेस को मिला
कांग्रेस को भगवान राम का आशीर्वाद मिला। भगवान राम कांग्रेस के साथ हैं। मंत्री ने कहा कि भाजपा बजरंगबली के नाम का सहारा ले रहे थे, पर बजरंगबली की इनपर उल्टी मार पड़ गई। बजरंग बलि तो राम भक्त हैं तो झूठ का साथ कैसे देते, बजरंगबली ने कांग्रेस को जिताया क्योंकि कांग्रेस पार्टी जात-पात, ऊंच, नीच का सहारा नहीं लेती। भाजपा तो सिर्फ और सिर्फ जाति की राजनीति करती है। इस कारण आज कर्नाटक में भाजपा की यह स्थिति हुई। मंत्री प्रताप सिंह ने कहा कि राजस्थान में बम विस्फोट के सहारे भाजपा झूठ फैला रही है और बजरंगबली का सहारा ले रही है। यह राजस्थान में भी इनको उल्टा पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed