Jaipur News: भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, कब और कैसे करें आवेदन जानें पूरी डिटेल
अग्निवीर वायु भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाते हैं।
-
- 3
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाते हैं। उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in. पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
सभी डिटेल पात्र उम्मीदवार 8 जुलाई से IAF अग्निवीरवायु भर्ती के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। परीक्षा 18 अक्तूबर को आयोजित होने वाली है। पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
- आवेदन शुरू 8 जुलाई, 2024
- आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2024
- परीक्षा 18 अक्तूबर, 2024
- आवेदन शुल्क 550 रुपये
आयु सीमा
3 जुलाई 2004 और 3 जनवरी 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
यदि कोई अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को उत्तीर्ण कर लेता है, तो नामांकन की तिथि पर ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थियों को केंद्र, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए।