फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Abhishek Leads Youth Congress Polls, Now Rahul Gandhi’s Nod Awaits

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

Mon, 05 Oct 2026 07:15 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 05 Oct 2026 07:15 AM IST
सार

राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव में अभिषेक चौधरी सबसे ज्यादा वोट लेकर आगे रहे। अब राहुल गांधी समेत शीर्ष नेताओं के इंटरव्यू के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

विज्ञापन
Abhishek Leads Youth Congress Polls, Now Rahul Gandhi’s Nod Awaits
अभिषेक चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान युवा कांग्रेस के करीब छह महीने से चल रहे संगठनात्मक चुनाव की तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। रविवार शाम चुनाव प्राधिकरण ने प्रदेश अध्यक्ष समेत जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए। प्रदेश अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने सबसे ज्यादा 6,15,057 वोट हासिल किए। अनिल चोपड़ा 5,45,638 वोट के साथ दूसरे और राजकुमार परसवाल 1,95,030 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन

वोटों के लिहाज से अभिषेक चौधरी ने अनिल चोपड़ा पर 69,419 वोट की बढ़त बनाई है। हालांकि चुनाव परिणाम जारी होने के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अभी औपचारिक मुहर नहीं लगी है। चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण में शीर्ष दावेदारों का दिल्ली में साक्षात्कार होगा। इसके बाद ही अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन

तीन दावेदारों के बीच अब इंटरव्यू का चरण

अध्यक्ष पद के शीर्ष तीन दावेदार अभिषेक चौधरी, अनिल चोपड़ा और राजकुमार परसवाल को दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चुनाव प्राधिकरण के मुताबिक वोटों के साथ इस प्रक्रिया को भी अंतिम चयन का हिस्सा माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यानी चुनाव का वोटिंग चरण पूरा हो चुका है, लेकिन संगठन के अगले प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

यह भी पढें- राजस्थान: मुख्यमंत्री के बयान पर बोले अशोक गहलोत, पंचायत चुनाव में सबक सिखाएंगे किसान

19 प्रत्याशी, सभी को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह

इस चुनाव का एक अहम पहलू यह भी रहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद के सभी 19 प्रत्याशियों को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई है। वोटों के आधार पर प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव जैसे पद दिए गए हैं।

इसके अलावा एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग वर्ग के लिए तय आरक्षण के आधार पर भी पद बांटे गए हैं। चौथे स्थान पर रहीं निशा खीचड़ को 3,338 वोट मिले और उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक कोटे से 2,144 वोट पाने वाली अलफिजा को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

एससी-एसटी कोटे में छगनलाल कुलदीप, प्रकाश चंद मीणा और भगवती मीणा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दिव्यांग कोटे से तेजकरण चौधरी, एससी-एसटी महिला कोटे से निर्मला मेघवाल, अल्पसंख्यक महिला कोटे से यासमीन तथा ओबीसी कोटे से शीतल परिहार और राहुल खान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

32.64 लाख वोट पड़े, 13 लाख से ज्यादा निरस्त

यूथ कांग्रेस का यह चुनाव सदस्यता और वोटिंग प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा में रहा। कुल 32,64,980 वोट पड़े थे। इनमें से दस्तावेजों से जुड़ी कमियों के चलते 13 लाख से अधिक वोट निरस्त किए गए, जबकि पांच लाख से ज्यादा वोट होल्ड पर रखे गए थे।

इसके बाद चुनाव प्राधिकरण ने प्रत्याशियों को 13 से 19 सितंबर तक दस्तावेज और वोट से जुड़ी आपत्तियों को दूर करने का मौका दिया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को परिणाम घोषित किए गए।

अब नजर दिल्ली के इंटरव्यू पर

वोटों के आंकड़ों ने प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में अभिषेक चौधरी को सबसे आगे रखा है, लेकिन संगठनात्मक प्रक्रिया का अगला चरण अभी बाकी है। अब दिल्ली में होने वाले इंटरव्यू और उसके बाद की औपचारिक घोषणा पर नजर रहेगी। इस चुनाव के जरिए युवा कांग्रेस को नई प्रदेश टीम भी मिल गई है, जबकि अध्यक्ष पद का अंतिम अध्याय अभी खुलना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed