फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   100 senior citizens left for Shri Pashupatinath Temple in Kathmandu from Jaipur

Jaipur: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना; श्री पशुपतिनाथ दर्शन के लिए काठमांडू रवाना हुआ सौ यात्रियों का जत्था

Fri, 28 Jul 2023 03:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Jul 2023 03:45 PM IST
सार

मंत्री शकुंतला रावत ने आयोजित यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए यह पहली हवाई यात्रा है। सीएम गहलोत का जताया आभार, रेल से 36 हज़ार, फ्लाइट से 4000 यात्री तीर्थयात्रा करेंगे।
 

विज्ञापन
100 senior citizens left for Shri Pashupatinath Temple in Kathmandu from Jaipur
यात्रियों को रवाना करतीं मंत्री शकुंतला रावत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2023 के तहत नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए श्री गंगानगर के 100 वरिष्ठ नागरिक आज हवाई यात्रा से रवाना हुए। देवस्थान मंत्री शकुन्तला रावत ने यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए दिल्ली रवाना किया।

विज्ञापन


तीर्थ यात्रियों ने दोपहर दो बजे दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से काठमांडू के लिए फ्लाइट से उड़ान भरी। मंत्री शकुंतला रावत ने जयपुर के जलमहल, आमेर रोड स्थित बलदेव परशुराम धर्मशाला में आयोजित यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए यह पहली हवाई यात्रा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्री गंगानगर जिले के चयनित 100 यात्री आज दिल्ली से हवाई यात्रा के जरिए काठमांडू जा रहे हैं और भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह  शुभ संयोग ही है कि यात्रा की शुरुआत श्रावणमास में हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप ही वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के लिए हवाई यात्रा सुविधा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 हजार वरिष्ठ नागरिक रेल यात्रा और 4000 हवाई यात्रा करेंगे
मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि इस वर्ष योजना के तहत तीर्थ स्थलों के दर्शनों के लिए 36 हजार वरिष्ठ नागरिक रेल यात्रा और 4000 वरिष्ठ नागरिक हवाई यात्रा करेंगे। मंत्री रावत ने पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे वरिष्ठ नागरिकों से बस में पहुंचकर बातचीत की। 

वरिष्ठ नागरिकों ने सीएम गहलोत का जताया आभार
सभी यात्रियों ने इस यात्रा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना से ही आज उनका पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन का सपना संभव हो पाया है। बहुत से यात्रियों ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वे हवाई यात्रा से तीर्थ पर जा रहे हैं। मंत्री रावत ने यात्रा में साथ जा रहे विभाग के कर्मचारियों को वरिष्ठ नागरिकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके आरामदायक प्रवास की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। मंत्री ने सभी यात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभाग के 593 मंदिरों की साज-सज्जा, रंग रोगन, भगवान की पोशाक आदि कार्यों के लिए 593 लाख रुपये की राशि जारी की है। इसके अलावा गोविंद देव जी मंदिर में कॉरिडोर निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति भी जारी की है। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों ( खाटूश्यामजी, कैलादेवी, बेणेश्वरधाम) में कॉरिडोर निर्माण कराया जायेगा, जिससे मंदिर मार्गों का सुंदरीकरण और जन सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि विभाग के अधीन सभी शिव मंदिरों में श्रावण मास और अधिक मास में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंत्री रावत ने बताया कि विभाग द्वारा रामनवमी, हनुमान जन्मोत्सव, नवरात्रि के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं। 


कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, विशिष्ट सहायक लालाराम गूगरवाल, उपायुक्त  सुनील मतड़, सहायक आयुक्त रतनलाल योगी, महेन्द्र देवतवाल, आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर योगेंद्र गुर्जर, प्रबंधक प्रदीप माहेश्वरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed