{"_id":"643ff4ce0afbdc9536069ee3","slug":"jaipur-will-soon-get-the-gift-of-northern-ring-road-mp-ramcharan-bohra-holds-meeting-with-nhai-officials-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर को जल्द ही मिलेगी उत्तरी रिंग रोड की सौगात, सांसद बोहरा ने NHAI के अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर को जल्द ही मिलेगी उत्तरी रिंग रोड की सौगात, सांसद बोहरा ने NHAI के अधिकारियों के साथ की बैठक
Wed, 19 Apr 2023 07:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 19 Apr 2023 07:53 PM IST
सार
सांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जयपुर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी रिंग रोड का स्वरूप तैयार है। बहुत जल्द जयपुरवासियों को उत्तरी रिंग रोड की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
सांसद बोहरा ने अधिकारियों के साथ की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को जयपुर शहर सांसद कार्यालय पर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एनएचएआई के तहत जयपुर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सांसद बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे भारत में चहुंमुखी विकास हो रहा है। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भारत में सड़कों का वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रहे हैं।
विज्ञापन
जयपुर में इसी के तहत 200 फीट बाईपास का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। वहां फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि 200 फीट बाईपास से चंदवाजी तक जा रही सर्विस रोड को सीसी रोड बनाया जाएगा। उत्तरी रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारियां भी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
NHAI अधिकारियों ने सांसद को बताया कि उत्तरी रिंग रोड का स्वरूप भी तैयार है। बहुत जल्द जयपुरवासियों को उत्तरी रिंग रोड की सौगात मिलेगी। सांसद बोहरा ने अधिकारियों को 14 नंबर पुलिया पर जाम और जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्याधर नगर के विधायक नरपत सिंह राजवी और एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरीश चंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन