फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur Bride absconded from home after three days of marriage on suhagraat

Rajasthan: शादी, सुहागरात और दुल्हन की साजिश... रात में पति की आंख खुली तो उड़ गए होश

Sat, 15 Jul 2023 02:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Jul 2023 02:25 PM IST
सार

जयपुर में एक लुटेरी दुल्हन शादी के तीन दिन बाद अपनी ससुराल से गहने और नगदी समेट कर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने थाने में लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
jaipur Bride absconded from home after three days of marriage on suhagraat
लुटेरी दुल्हन अंतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में एक नई नवेली दुल्हन का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लाखों रुपये देकर शादी करने के बाद दुल्हन दूल्हें और उसके परिवार को चूना लगाकर फरार हो गई। कई महीनों तक परिवार बदनामी के डर से शांत रहा, लेकिन जब उनके हाथ रुपये देने का वीडिया लगा दो थाने में केस दर्ज कराया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जयपुर के बिंदायका क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक युवकी की शादी यूपी की एक युवती से हुई थी। रिश्ता युवक के पड़ोसी ने तय कराया था। युवती के पिता ने शादी के लिए एजेंट से डेढ़ लाख रुपये की मांग कर दी। 16 अप्रैल को युवक ने रुपये दे दिए। 19 अप्रैल को युवक ने 23 साल की अंतिमा के साथ रहने के लिए लिव-इन-रिलेशनशिप के कागज बनाए और फिर एक मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली।
विज्ञापन


इसके बाद युवक अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ अपने घर आ गया। परिवार वालों ने अपनी नई बहू को जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सुहागात का समय आया तो दुल्हन ने पति से बहाने बनाना शुरू कर दिए। रोज रात को दुल्हन पति के सामने तरह-तरह के बहाने बनाती और उसे संबंध बनाने से रोक देती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अप्रैल की रात पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे। आधी रात को पति की आंख खुली तो उसे अपनी पत्नी अंतिमा नजर नहीं आई। इसके बाद वह कमरे से बाहर गया और पूरे घर में उसे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इस दौरान युवक की नजर खुली पड़ी अलमारी पर पड़ी, जिससे सोने-चांदी के गहने और नगदी गयाब थी। इसके बाद दूल्हे और उसके परिवार को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है। 


इसके बाद दूल्ह ने शादी कराने वाले एजेंट से बात की, लेकिन उन्होंने सही जानकारी नहीं दी। बदनामी के डर से परिवार ने पुलिस से शिकायत नहीं की। इसी दौरान दूल्हे एक हाथ एक वीडियो लगा जिसमें वो एजेंट और पत्नी अंतिमा के पिता पप्पू को रुपये दे रहा था। इसके आधार पर उसने थाने लुटेरी दुल्हन समेत घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस सभी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed