फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jail workers fasting while on duty in Dholpur

Dholpur: ड्यूटी निभाते हुए अनशन कर रहे जेल कर्मी, सरकार को दी चेतावनी; वेतन विसंगति दूर न हुई तो करेंगे घेराव

Sun, 25 Jun 2023 01:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 25 Jun 2023 01:29 PM IST
सार

धौलपुर जिला कारागार के जेल कार्मिक अपनी ड्यूटी निभाते हुए अनशन कर रहे हैं। कर्मियों ने सरकार से कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो जिम्मेदारों का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
Jail workers fasting while on duty in Dholpur
अनशन पर बैठे जेलकर्मी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिला कारागार के कार्मिक 21 जून से वेतन विसंगति और अन्य मांगों को लेकर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भूख हड़ताल कर रहे हैं। रविवार को जेल परिसर के सामने अनशन पर बैठते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


हवलदार मनोज परमार ने बताया वेतन विसंगति को लेकर जेल प्रहरी 21 जून 2023 से कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अनशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया अखिल राजस्थान कर्मचारी महासंघ एकीकृत के आह्वान पर धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार जेल कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पुलिस और आरएसी से भी वेतन कम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया राजस्थान पुलिस का ग्रेड-पे 2400 और जेल पुलिस का 1900 है। जेल पुलिस के साथ आरएसी द्वारा भी साथ में ड्यूटी की जाती है। 
विज्ञापन


समान ड्यूटी करने के बावजूद भी वेतन विसंगति में भारी अंतर है। उन्होंने बताया जेल के कर्मचारी निहत्थे आठ घंटे तक बिना मोबाइल रखे जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हैं। आठ घंटे तक जेल कर्मचारी अपने परिवार से हाल-चाल पूछकर कुशल क्षेम भी नहीं ले सकते हैं। उसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा जेल कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल कर्मचारियों का पुलिस एवं आरएसी की अपेक्षा अधिक हार्ड वर्क है। जेल कर्मचारी विगत लंबे समय से वेतन विसंगति की मांग को राज्य सरकार से करते चले आ रहे हैं। जनवरी में राज्य सरकार से सार्थक वार्ता भी हुई थी, लेकिन सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा जेल कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट रहा है। राज्य सरकार के खिलाफ 21 जून से भूखे प्यासे अनशन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक राज्य सरकार ने कर्मचारियों से वार्ता करने तक की जहमत नहीं उठाई है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।


मांगें नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन
हवलदार मनोज परमार ने बताया जेल प्रहरी राज्य सरकार से भीख नहीं मांग रहे, बल्कि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा हर बार जेल कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की जाती है। उन्होंने बताया राज्य सरकार की मंशा जेल कर्मचारियों के हित में नहीं है। राजस्थान प्रदेश में 3000 जेल प्रहरियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस बार जेल कर्मचारी राज्य सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। राज्य सरकार ने जिम्मेदारी के साथ मांगों को लागू नहीं किया तो घेराव कर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed