फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Invest Rajasthan Quiz Minister Shakuntala Rawat announced winners

Rajasthan: मंत्री ने की इन्वेस्ट राजस्थान क्विज के विजेताओं की घोषणा, नागौर की प्रमिला बनी पहली विजेता

Fri, 30 Sep 2022 08:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 30 Sep 2022 08:38 PM IST
सार

Rajasthan:  इन्वेस्ट राजस्थान क्विज को लेकर मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि यह बेहद सराहनीय है कि अधिकांश प्रतिभागियों ने क्विज के प्रश्नों के सही उत्तर दिए। क्विज में सौर उर्जा, कृषि सेक्टर से संबंधित प्रश्न भी शामिल किए गए थे।

विज्ञापन
Invest Rajasthan Quiz Minister Shakuntala Rawat announced winners
मंत्री शकुंतला रावत ने की इन्वेस्ट राजस्थान क्विज के विजेताओं की घोषणा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने शुक्रवार को उद्योग भवन में इन्वेस्ट राजस्थान क्विज के विजेताओं की घोषणा की। एआई टूल के माध्यम से विजेताओं की घोषणा करते हुए मंत्री ने क्विज की प्रथम विजेता नागौर की प्रमिला चौधरी को फोन पर बधाई भी दी। प्रमिला को पुरस्कार के रूप में 55 इंच का स्मार्ट टीवी दिया जाएगा। इस अवसर पर एसीएस उद्योग वीनू गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त महेंद्र पारख, आयुक्त बीआईपी ओम कसेरा और अतिरिक्त आयुक्त बीआईपी डॉ. मनीषा अरोड़ा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


इन्वेस्ट राजस्थान क्विज को लेकर मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि यह बेहद सराहनीय है कि अधिकांश प्रतिभागियों ने क्विज के प्रश्नों के सही उत्तर दिए। क्विज में सौर उर्जा, कृषि सेक्टर से संबंधित प्रश्न भी शामिल किए गए थे। इस क्विज से निवेशकों में भी इन्वेस्ट समिट के बारे में प्रचार प्रसार हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि इन्वेस्ट राजस्थान क्विज 3 स्तरों पर आयोजित किया गया था। प्रत्येक स्तर पर 10 प्रश्न थे। यह प्रश्न प्रतिभागियों को राज्य के समृद्ध संसाधनों, औद्योगिक इकोसिस्टम और निवेश के संभावित अवसरों के बारे में जागरूक करने के लिए डिजाइन किए गए थे। उद्योग मंत्री ने क्विज के शीर्ष 214 विजेताओं के नामों की घोषणा की। क्विज के अगले 3 विजेताओं ने टैबलेट जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह स्मार्ट स्पीकर जीतने वाले अन्य 10 विजेताओं और ब्लूटूथ ईयरबड्स जीतने वाले 200 विजेताओं के नामों की भी घोषणा की गई। क्विज में 20,164 प्रतियोगियों ने भाग लिया और 13,422 प्रतियोगियों ने सभी 3 स्तरों को सफलतापूवर्क पूरा किया। क्विज के सभी 3 स्तरों को उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट भी दिए गए। उल्लेखनीय है कि 7-8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समिट के तहत राजस्थान सरकार एक क्विज का आयोजन किया गया। क्विज का उद्देश्य सरकार की विभिन्न औद्योगिक और निवेश योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूकता उत्पन्न करना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed