फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   India-Pakistan Border Drug Bust: Heroin and Opium Seized from Two Smugglers in Major Operation

भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई: दो तस्करों के पास से हेरोइन और अफीम मिली, दोनों को किया गया गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Aug 2026 05:20 PM IST
सार

श्रीगंगानगर में भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब आधा किलो हेरोइन और आधा किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस पाकिस्तान से खेप आने की आशंका के साथ तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
India-Pakistan Border Drug Bust: Heroin and Opium Seized from Two Smugglers in Major Operation
भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिले के रावला क्षेत्र में सखी सीमा चौकी के पास की गई। संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से करीब आधा किलो हेरोइन और आधा किलो अफीम बरामद की है।

विज्ञापन


संयुक्त अभियान में पकड़े गए दोनों तस्कर
सुरक्षा एजेंसियों को भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के बाद सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने इलाके में विशेष अभियान चलाया। टीम ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। इसी दौरान दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास दो पैकेट मिले, जिनमें नशीले पदार्थ रखे हुए थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान से खेप आने की आशंका
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि बरामद पैकेटों में करीब आधा किलो हेरोइन और आधा किलो अफीम मिली है। दोनों आरोपी श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र के निवासी हैं। शुरुआती जांच में आशंका है कि नशीले पदार्थों की यह खेप पाकिस्तान से तस्करी के जरिए भारत लाई गई थी। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थों की कीमत का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: खराब मौसम के कारण दिल्ली से 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, जानें 26 अगस्त तक का हाल

तस्करी नेटवर्क और सीमा पार संपर्कों की जांच
गिरफ्तार आरोपियों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था। अधिकारियों द्वारा आरोपियों के संभावित सीमा पार संपर्कों, स्थानीय नेटवर्क और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी और सख्त कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed