{"_id":"654b8d60b1a2543a5905bcc5","slug":"in-pokhran-two-candidates-withdrew-their-names-in-support-of-bjp-and-congress-candidates-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: पोकरण में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: पोकरण में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया
Wed, 08 Nov 2023 07:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Nov 2023 07:00 PM IST
सार
राजस्थान की पोकरण विधानसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब इस सीट से 10 नेता चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
नेताओं के समर्थन में आए उम्मीदवार, नाम वापस लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस की आखिरी तारीख 9 नवंबर है। ऐसे में पार्टियों से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को मनाने का सिलसिला जारी है। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार तुलछाराम ने भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी में समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया। बुधवार को भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद तुलछाराम ने महंत को अपना समर्थन दिया। इस दौरान पोकरण क्षेत्र के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 14 नामांकन दाखिल किए गए थे। जिसमें से 2 दावेदारों का नामांकन फॉर्म खारिज हो गया
विज्ञापन
रिटर्निंग अधिकारी गोपाल परिहार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर 14 प्रत्याशियों ने अपने आवेदन पत्र जमा करवाए थे। मंगलवार को हुई छंटनी के दौरान लोक जन शक्ति पार्टी के साविर खां और अभिनव राजस्थान पार्टी के दोसे खां के नामांकन फार्म में गड़बड़ी होने के कारण उन्हें खारिज कर दिया। बाकी बचे 12 प्रत्याशियों में से निर्दलीय सालेह मोहम्मद ने कांग्रेस प्रत्याशी सालेह मोहम्मद के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भी स्वागत किया गया। इसके बाद पोकरण में अब 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन