फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   in murder case three accused are arrest at dist pali

अवैध संबंध में बाधक बना मुंहबोला भाई तो बहन व प्रेमी ने हत्या कर दी

Fri, 17 Mar 2017 08:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 17 Mar 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
in murder case three accused are arrest at dist pali
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पाली जिले में भुण्डाराम उर्फ दिनेश हत्याकाण्ड का पर्दाफाश करते हुए एक महिला व उसके प्रेमी सहित तीन आरोपियों को मंडोर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक भुंडाराम व आरोपी महिला मुंहबोले भाई—बहन थे। अवैध संबंधों में आड़े आने पर बहन व उसके प्रेमी ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर 14 मार्च को देर रात भुंडाराम की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक पाली दीपक भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 30 वर्षीय आरोपी चन्द्रा उर्फ भूरी मेघवाल, 27 वर्षीय प्रेमी गोविन्दराम नायक और 22 वर्षीय विनोद नायक है। इनके खिलाफ 15 मार्च को निम्बेडा कलां हाल माता का थाना, मण्डोर जोधपुर निवासी राजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जो कि मृतक भुंडाराम का चचेरा भाई है।   
विज्ञापन


हत्या का शिकार भुण्डाराम उर्फ दिनेश गांव निम्बेड़ा कलां में अकेला ही घर पर रहता था। वह अविवाहित था। वहीं आरोपी भूरीदेवी भी विधवा है। वे दोनों आपस में धर्म के भाई बहिन थे। आरोपी चन्द्रा उर्फ भूरी तथा आरोपी गोविन्दराम के बीच पिछले लगभग दो वर्षों से अवैध सम्बन्ध थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध सम्बन्ध का पता चलने पर चन्द्रा उर्फ भूरी व उसके मुंहबोले भाई भुण्डाराम उर्फ दिनेश के बीच मनमुटाव रहने लगा। एतराज होने पर चंद्रा उर्फ भूरी ने कई बार पहले भी भुंडाराम के साथ मारपीट की थी।  14 मार्च को तीनों आरोपियों और भुंडाराम ने साथ बैठकर शराब पी तथा खाना खाकर सो गये।


देर रात को भुंडाराम की नींद खुली तो उसने चंद्रा उर्फ भूरी व गोविन्दराम को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। वह गाली गलौच करने लगा तो मुंहबोली बहन चन्द्रा उर्फ भूरी उसके प्रेमी गोविन्द राम और उनके साथी विनोद ने मिलकर भुण्डाराम उर्फ दिनेश से मारपीट कर पत्थर से सिर व चेहरा कुचल हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed