फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Dausa, Riteshwar Maharaj said that those who oppose Ram are not of this nation.

Rajasthan: दौसा पहुंचे संत रितेश्वर महाराज, बोले- राम और राम भक्तों का विरोध करने वाले इस राष्ट्र के नहीं

Mon, 15 Jan 2024 07:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 15 Jan 2024 07:28 PM IST
सार

रितेश्वर महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम वैदिक सनातनी वह काम कर रहे हैं, जो एक वैदिक सनातनी को करनी चाहिए। ऐसा प्रधानमंत्री आपको कहां मिलेगा। 

विज्ञापन
In Dausa, Riteshwar Maharaj said that those who oppose Ram are not of this nation.
दौसा पहुंचे संत रितेश्वर महाराज। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा पहुंचे संत रितेश्वर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की जो प्राण प्रतिष्ठा हो रही है उसके लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिन के उपवास रखते हुए चौकी पर सोने के साथ तमाम सनातनी धर्म निभा रहे हैं। ऐसा प्रधानमंत्री आपको कहां मिलेगा जो 145 करोड़ हिंदुस्तानियों का प्रतिनिधित्व करते हुए तमाम सनातनी वैदिक क्रियाकलाप राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अपने मन को शुद्ध करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा के नाम से हिंदुस्तान की पहचान भी पूरे संसार में होनी चाहिए।

विज्ञापन


रितेश्वर महाराज ने आगे कहा कि जो लोग राम और राम भक्तों का विरोध कर रहे हैं वो लोग इस राष्ट्र के नहीं हैं। जब लोकतंत्र का महापर्व आएगा तो भारत की जनता उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा जवाब देगी।
विज्ञापन


रितेश्वर महाराज ने कहा कि यह देश साधु-संतों का नहीं बल्कि सभी का है। साधु संत भी साधु संत बनने से पहले किसी माता-पिता की संतान होते हैं, उसके बाद अपने माता-पिता से दिव्यज्ञान लेकर वह साधु सन्यासी बनते हैं। अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में अबकी बार राम 492 साल बाद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कृष्ण मंदिर भी बनना चाहिए
कृष्ण मंदिर पर बोलते हुए रितेश्वर महाराज ने कहा कि मुझे लगता है देश में कृष्ण मंदिर भी बनना चाहिए। जैसे वेटिंगन सिटी का नाम लेते ही क्रिश्चियन याद आते हैं, मक्का मदीना का नाम लेते ही इस्लाम याद आता है, वैसे ही अयोध्या मथुरा और काशी का नाम लेते ही हिंदुओं का पवित्र स्थल और भगवान की जन्म भूमि याद आ जाती है।

रामराज्य आ जाए
हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने के बात पर रितेश्वर महाराज ने कहा कि मैं चाहता हूं कि रामराज्य आ जाए, क्योंकि हिंदू तो रावण भी था, हिंदू कंस भी था, लेकिन मेरा मानना है कि राम राज्य आ जाए।


जो नहीं जा रहा उसकी अपनी मर्जी
कांग्रेसियों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने पर पर रितेश्वर महाराज बोले कि जिनका 22 जनवरी का प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण वह लोग 22 जनवरी को, बाकी 23 के बाद पूरे विश्व के लिए अयोध्या का राम मंदिर खुला है, जो लोग निमंत्रण के बाद भी नहीं जाना चाहते उनकी अपनी स्वतंत्रता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह राम विरोधी हैं। इस बात को रितेश्वर महाराज ने एक उदाहरण के तौर पर भी समझाया। उन्होंने कहा कि मान को यदि तुम्हारे मोहल्ले में सत्यनारायण भगवान की कथा हो और तुम्हें निमंत्रण मिले और तुम वहां नहीं जाना चाहते हो तो इसका मतलब यह नहीं है कि तुम भगवान सत्यनारायण के विरोधी हो। इसका मतलब ये है कि तुम जिस घर में सत्यनारायण भगवान की कथा हो रही है वहां नहीं जाना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed