फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   If Rs 1000 crore received from double engine government in rajasthan then DMIC will get more benefit

Rajasthan: डबल इंजन से मिले 1000 करोड़ तो राजस्थान में दौड़ेगी उद्योगों की गाड़ी, डीएमआईसी को फायदा

Sun, 24 Dec 2023 05:21 AM IST
जलज मिश्रा पंकज चतुर्वेदी, जयपुर
पंकज चतुर्वेदी, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Dec 2023 05:21 AM IST
सार

नौकरशाही के साथ पहली उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी इस परियोजना के प्रति सकारात्मक संकेत दिए हैं। इस परियोजना के तहत राज्य में दो विशेष निवेश क्षेत्र प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
If Rs 1000 crore received from double engine government in rajasthan then DMIC will get more benefit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से महाराष्ट्र जा रहे दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के अब राजस्थान में भी ‘डबल इंजन के पंख’ लगने की उम्मीद बंधी है। राजस्थान में औद्योगिक विकास की रीढ़ कही जा रही इस परियोजना के करीब एक हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार से आने हैं। केंद्र के साथ राज्य में अब भाजपा की सरकार आने के बाद यह राशि जल्द मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

नौकरशाही के साथ पहली उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी इस परियोजना के प्रति सकारात्मक संकेत दिए हैं। इस परियोजना के तहत राज्य में दो विशेष निवेश क्षेत्र प्रस्तावित हैं। इनमें से एक एनसीआर में खुशखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराणा विशेष विनिधान क्षेत्र (केबीएनआईआर) और पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) हैं। पिछली वसुंधरा राजे सरकार में इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था। केबीएनआईए परियोजना के तहत राज्य सरकार 558.67 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर 500 करोड़ रुपये का मुआवजा बांट चुकी। अब केंद्र के राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) के ट्रस्ट से केंद्रीय हिस्सेदारी के तौर पर करीब 500 करोड़ रुपये और लोन के तौर पर 150 करोड़ रुपये मिलने हैं। वहीं, तीन चरणों में विकसित होने वाले जेपीएमआईए के पहले चरण में 638 हेक्टेयर सरकारी जमीन राज्य सरकार ने समर्पित कर दी है। इसकी हिस्सेदारी के तौर पर एनआईसीडीसी से 322.80 करोड़ रुपये और लोन के तौर पर 105 करोड़ रुपये आने हैं। दिसंबर 2022 की बैठक में निगम ने इसको मंजूरी तो दी लेकिन यह राशि अभी राज्य को मिलनी शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed