फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   If marriage certificate is not made young man climbed on tank in Hanumangarh

Rajasthan: मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बना तो टंकी पर चढ़ गया युवक, आत्महत्या की देने लगा धमकी

Fri, 07 Oct 2022 10:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Oct 2022 10:27 PM IST
सार

टंकी पर चढ़ा युवक ग्रामीणों को आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने समझाइश देकर युवक को नीचे उतारा। 

विज्ञापन
If marriage certificate is not made young man climbed on tank in Hanumangarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ में मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनने से परेशान एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनाकर देने पर उसने सुसाइड करने की धमकी तक दे डाली। काफी देर समझाइश के बाद युवक शांत हुआ और फिर नीचे उतरा। यह मामला टाउन थाना इलाके के गांव फतेहगढ़ गोदारा बास का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह (30) पुत्र जगदेव सिंह गुरुवार को गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया था। कुलदीप सिंह की शिकायत थी कि उसके वार्ड से 2 ग्राम पंचायतें श्याम सिंह वाला और 30 एसएसडब्ल्यू लगती है। उसने मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कुछ दिन पहले आवेदन किया था, लेकिन सर्टिफिकेट बनाकर नहीं दिया जा रहा है। वह बार-बार ग्राम पंचायत ऑफिस के चक्कर लगाकर परेशान हो गया है। 
विज्ञापन


इधर, युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलने पर टाउन थाना से एएसआई दरिया सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक ग्राम पंचायत सरपंच गुरप्रीत सिंह और उप सरपंच प्रतिनिधि नत्थूराम स्वामी सहित गांव के अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टंकी पर चढ़े युवक कुलदीप सिंह को समझाइश दी। सरपंच गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेजों में से कुछ दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए गए है। इस कारण सर्टिफिकेट नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि अगर वह पूरे दस्तावेज देता है तो ग्राम पंचायत तत्काल उसे प्रमाण पत्र जारी कर देगी। इसके बाद युवक नीचे उतरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed