Udaipur Murder Case: जयपुर में हिंदू समाज का सामूहिक प्रदर्शन आज, हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा
उदयपुर हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में आज हिंदू समाज और संत सड़कों पर उतरेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर हत्याकांड के विरोध में आज जयपुर में संत समाज के नेतृत्व में विशाल सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाएगा। जयपुर के स्टेच्यू सर्किल पर हिंदू समाज जुटेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सर्व हिंदू समाज के प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के साथ ही भाजपा और संघ के अनुसार संगठनों और विभिन्न समाज के संगठनों ने समर्थन दिया है। बताया जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटने कि संभावना है। इसको देखते पुलिस प्रशासन ने परकोटे में इसे करने की इजाजत नहीं दी। स्टेचू सर्किल पर ये मौन सर्किल होगा।
क्या है मामला
बता दें कि 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की उसके दुकान में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या से पहले और उसके बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री तक को मारने की धमकी दी। हालांकि, वारदात के बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। अब तक मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।