फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   High speed school bus overturned in Jodhpur injured children were admitted to MDM Hospital

Rajasthan: तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, 35 से ज्यादा बच्चे घायल, 3 अस्पतालों में चल रहा इलाज, टीचर गंभीर की मौत

Wed, 12 Jul 2023 12:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Jul 2023 12:13 PM IST
सार

जोधपुर में एक निजी स्कूल की बस पलट गई। हादसे में 35 से ज्यादा बच्चे के घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज गति में होने के कारण बस हादसे का शिकार हुई है।

विज्ञापन
High speed school bus overturned in Jodhpur injured children were admitted to MDM Hospital
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई निजी स्कूल की बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक निजी स्कूल की बस पलट गई है। हादसा जिले के भैसड़ा में हुआ है। हादसे में 35 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं जबकि बस के चालक और परिचालक समेत एक टीचर भी घायल हुआ है। टीचर और परिचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के दौरान 21 साल के शिक्षक की मौत हो गई। हादसे में कई बच्चों के भी गंभीर चोट आई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार स्कूली बच्चों का जोधपुर, जैसलमेर और पोकरण तीन जगह के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  जोधपुर के अस्पताल में 16 बच्चों को भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार के कारण हादसा
बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी। इस कारण चालक बस पर अपना नियंत्रण खो बैठा और वह भैसड़ा गांव के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed