{"_id":"64da40c2020b442f27052e08","slug":"haryana-youth-murdered-in-rajasthan-in-love-with-married-woman-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विवाहिता के प्रेम में चली गई युवक की जान; महिला ने मिलने बुलाया और घर वालों पीट पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विवाहिता के प्रेम में चली गई युवक की जान; महिला ने मिलने बुलाया और घर वालों पीट पीटकर कर दी हत्या
Mon, 14 Aug 2023 08:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 14 Aug 2023 08:27 PM IST
सार
राजस्थान की शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग में हरियाणा के युवक की हत्या कर दी गई। प्रेमिका के बुलाने पर गांव पहुंचे प्रेमी की घर वालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मंडोली कला भिवानी के रहने वाले युवक को शादीशुदा महिला से प्रेम करना भारी पड़ गया। महिला के बुलाने पर उसके घर पहुंचे युवक की घर वालों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। विवाहिता से प्रेम-प्रसंग के चलते उसको बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दस लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवक के चाचा का कहना है कि भतीजा मनदीप जाट हरियाणा के मंडोली कला भिवानी का निवासी था। उन्होंने बताया वो कई साल से भिरानी थाना क्षेत्र के शेरड़ा गांव में अपनी बुआ के पास रह रहा था। उन्होंने बताया कि उसका वहीं गांव की एक शादीशुदा महिला राजबाला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। बीते बुधवार की रात महिला ने मनदीप को अपनी ससुराल भरवाना गांव बुलाया था। जब वो वहां पहुंचा तो विवाहिता के ससुराल वालों ने मनदीप को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मनदीप को घायल अवस्था में भादरा के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसको यहां से हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते वक्त नोहर के पास मनदीप ने दमा तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मेवा सिंह नाई, उसकी पत्नी, राजबाला समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन